फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   hospital building not completed

Kathua News: पांच साल में सपना 100 बेड के अस्पताल का, आठ साल में ढांचा ही तैयार

Wed, 29 Jan 2025 12:28 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Wed, 29 Jan 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
hospital building not completed
बिलावर में निर्माणाधीन अस्पताल की इमारत। संवाद - फोटो : bilawar
- फंड की कमी से धीमी गति से चल रहा है बिलावर अस्पताल का विस्तार
विज्ञापन


- 28 करोड़ की लागत से 30 से 100 बिस्तर अस्पताल बनाने की योजना

कठुआ। लोहाई मल्हार से बिलावर और रामकोट से महानपुर तक दो लाख से अधिक आबादी को स्वास्थ्य सुविधाओं का दिखाया सपना आठ साल बाद भी अधूरा है। वर्तमान में 30 बेड की सुविधा वाले उपजिला अस्पताल बिलावर को सौ बेड का किए जाने का काम साल 2016 में शुरू हुआ, लेकिन आज भी यह इमारत ढांचा खड़ा करने से आगे नहीं बढ़ पाई है।
सरकारी उदासीनता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस क्षेत्र के लोगों के पास बिलावर से कठुआ या फिर जम्मू बेहतर इलाज के लिए जाने के अलावा कोई और चारा नहीं है।स्वास्थ्य क्षेत्र में सुविधाओं को बेहतर करने के सरकार के बड़े-बड़े दावों के बीच 28 करोड़ की इस परियोजना को आठ साल में सिर्फ 12 करोड़ ही हासिल हुए हैं। इससे अस्पताल का अभी तक ढांचागत विकास भी पूरा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहाड़ी लोगों को मिलना अभी भी दूर की कौड़ी बना हुआ है। सूत्रों की मानें तो बिलावर को उपजिला का दर्जा मिलने के बाद से ही सरकार ने जहां 100 बिस्तर अस्पताल बनाने का निर्णय लिया गया था। इसके लिए वित्तीय वर्ष 2014-15 में स्वास्थ्य विभाग ने 28 करोड़ 18 लाख की राशि निर्धारित की गई थी। परियोजना के तहत इसमें ऑपरेशन थियेटर, इमरजेंसी ब्लॉक, स्त्री रोग ब्लॉक, पुराने कॉरिडोर को नये बनने वाले कॉरिडोर से जोड़ना था। इसके अलावा इस निर्धारित राशि से अस्पताल के मुख्य द्वार के साथ दो मंजिला वार्ड ब्लॉक का भी निर्माण किया जाना था। जिसके लिए पांच वर्ष का समय निर्धारित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतना प्रतिशत अभी तक हुआ है निर्माण कार्य स्वास्थ्य अधिकारियों की मानें तो पिछले आठ सालों से ऑपरेशन थियेटर और दो मंजिला मरीजों के लिए बनाया जा रहा ब्लॉक का 90 प्रतिशत काम ही पूरा हुआ है। वहीं, इमरजेंसी ब्लॉक, स्त्री रोग ब्लॉक का सिर्फ 50 प्रतिशत कार्य ही पूरा हुआ है, जबकि पुराने और नये कॉरिडोर को जोड़ने के लिए स्लैब डाल दी गई है। अस्पताल के प्रवेश द्वार का निर्माणकार्य होना अभी बाकी है। संवाद

फंड की कमी की कोई बात नहीं है। ठेकेदार की ओर से अब तक करवाए गए काम की राशि कार्यकारी एजेंसी को उपलब्ध करवाई गई है। पहले काम धीमी गति से चल रहा था, लेकिन अब निर्माणकार्य में तेजी आई है। मैंने खुद भी ठेकेदार से बात कर अस्पताल के निर्माण कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर खत्म करने को कहा है। उम्मीद है कि जल्द अस्पताल विस्तार का निर्माण कार्य पूरा होगा।

-डॉ. विजय रैना, जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed