{"_id":"62b5de1c9a3a2e16dc56db69","slug":"historical-chinj-fair-will-start-today-kathua-news-jmu2625844135","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐतिहासिक छिंज मेले का आज होगा आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐतिहासिक छिंज मेले का आज होगा आगाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। दो साल कोरोना महामारी के चलते स्थगित रहा बनी का ऐतिहासिक छिंज और सांस्कृतिक मेला इस बार धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। मेले में इस बार जम्मू कश्मीर के साथ हिमाचल की कला, संस्कृति की छाप भी देखने को मिलेगी। पहाड़ी खान-पान से लेकर लोक गीतों और लोक नृत्यों की प्रस्तुति मेले का मुख्य आकर्षण बनेंगे। इसके साथ-साथ दंगल के महामुकाबले भी आयोजित किए जाएंगे, जिसमें बड़ी माली का पुरस्कार एक लाख रुपये निर्धारित किया गया है।
शुक्रवार से ही बनी में मेले को लेकर रौनक और पर्यटकों की आमद शुरू हो गई है। होटल और सरायों में एडवांस बुकिंग हो चुकी है तो वहीं पर्यटक मेले से पहले और बाद में सरथल की वादियों में भी घूमने को लेकर योजना बना रहे हैं। पहाड़ी कल्चर मंच के सुभाष चंद्र ने बताया कि मेले में शनिवार से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला शुरू होने जा रही है। इसमें हिमाचल और जम्मू कश्मीर से गायकों में ईशांत भारद्वाज, जगदीश सोनी, प्रीती सोनी, जोगिंद्र पाल के साथ-साथ अन्य भी प्रस्तुति देंगे। इसके साथ-साथ स्थानीय गद्दी कुड भी प्रस्तुत किया जाएगा। छिंज मेला कमेटी के सदस्यों ने बताया कि दंगल का महामुकाबला 27 जून को आयोजित किया जाएगा। 26 से दंगल के मुकाबले होंगे। इसमें लगभग डेढ़ से दो सौ पहलवान अपने बल कौशल का प्रदर्शन करने पहुंच रहे हैं।
..................
ढग्गर में छिंज मेले का आगाज
ढग्गर के दरोड़ में शुक्रवार से दो दिवसीय छिंज मेला शुरू हो गया। दूर दराज के इस इलाके में लोगों के मनोरंजन के सीमित साधनों के बीच यह परंपरा आज भी बड़ी संख्या में लोगों को आकर्षित कर रही है। शुक्रवार को छोटी माली के मुकाबले आयोजित हुए तो वहीं शनिवार को बड़ी माली के मुकाबले करवाए जाएंगे। युवाओं के साथ-साथ पहुंचे हर उम्र के दर्शकों ने मेले में जहां खरीदारी की, वहीं पारंपरिक व्यंजनों का भी लुत्फ लिया।