{"_id":"694ee0f207d4bbe9f20fc85a","slug":"hiranagar-news-encroachment-remove-kathua-news-c-201-1-knt1002-127635-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: नाले की निकासी बंद होने पर तोड़े अवैध निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: नाले की निकासी बंद होने पर तोड़े अवैध निर्माण
Sat, 27 Dec 2025 12:54 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sat, 27 Dec 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
चड़वाल में नाले पर से अतिक्रमण हटाती जेसीबी। - संवाद।
हीरानगर। नाले में पानी की निकासी बंद होने पर प्रशासन ने शुक्रवार को चड़वाल मुख्य बाजार में अतिक्रमण को हटाया। प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि अगर दुकानदारों ने खुद अतिक्रमण नहीं हटाया तो उन्हें जबरदस्ती हटाना पड़ेगा।
जानकारी के अनुसार बाजार में सड़क किनारे बने नाले में ब्लॉकेज होने के कारण बाजार में गंदगी और बदबू से दुकानदारों और ग्राहकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इसके बाद स्थानीय दुकानदारों ने प्रशासन से समस्या के समाधान की मांग की।
शुक्रवार को तहसीलदार अनूप सिंह अधिकारियों और बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन (बीआरओ) के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और नाले की निकासी खोलने के लिए इस पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए। बीआरओ की टीम ने जेसीबी की मदद से अतिक्रमण को हटाया और बंद पड़े नाले को साफ किया। नाले की निकासी खुलने के बाद इसमें फंसी गंदगी निकल गई।