फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   High alert on the border

सीमा पर हाई अलर्ट

Wed, 11 Nov 2015 01:18 AM IST
कठुआ/ अमर उजाला ब्यूरो
कठुआ/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 11 Nov 2015 01:18 AM IST
विज्ञापन
High alert on the border

दिवाली से पूर्व भारत पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। त्यौहारों के दौरान सीमा पर पाकिस्तान की ओर से अमूमन सीजफायर उल्लंघन किया जाता है।

विज्ञापन


इस बार के हालात और भी संवेदनशील माने जा रहे हैं जिसे देखते हुए सीमा पर स्थित तमाम अग्रिम चौकियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। इसी तरह से भीतरी इलाकों में भी एहतियात के तौर पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम सुनिश्चित करने की हिदायतें जारी की गई हैं।
विज्ञापन


दरअसल दिवाली जैसे बड़े पर्व पर पाकिस्तान की ओर से अकसर सीजफायर उल्लंघन किया जाता है। हाल ही में पाकिस्तान ने अकारण गोलाबारी से पूरे सीमावर्ती इलाके में दहशत फैला दी थी। बीएसएफ ने जोरदार जवाबी कार्रवाई की थी। बाद में दोनों तरफ के अधिकारियों की बैठक में हालात शांत हो पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोलाबारी की घटना चूंकि हाल ही में हुई है ऐसे में दिवाली के दौरान हालात की संवेदनशीलता को देखते हुए सीमा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सूत्रों ने बताया कि हाल ही में हुई गोलाबारी की घटना में बोबिया गांव सहित अन्य जिन गांवों को निशाना बनाया गया था ऐसे गांवों के अग्रिम रक्षा घेरे को पहले से ज्यादा मुस्तैद किया गया है।


उल्लेखनीय है कि त्यौहारों के दौरान सीमा पर हालात नाजुक माने जाते हैं। बीते वर्ष करवाचौथ का पर्व सीमावर्ती ग्रामीणों को राहत शिविरों में मनाना पड़ा था। इस बार भी करवाचौथ से ऐन पहले गोलाबारी से त्यौहारों में खलल पड़ गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed