{"_id":"68fa88bd659afc3e370b1a83","slug":"hemodialysis-facility-will-soon-be-started-in-the-sub-district-hospitals-of-bani-and-billawar-in-the-district-kathua-news-c-201-1-knt1008-125415-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: जिले के बनी और बिलावर के उपजिला अस्पतालों में जल्द शुरू होगी हीमोडायलिसिस की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: जिले के बनी और बिलावर के उपजिला अस्पतालों में जल्द शुरू होगी हीमोडायलिसिस की सुविधा
विज्ञापन
बनी और बिलावर के उपजिला अस्पतालों में जल्द हीमोडायलिसिस की सुविधा शुरू होगी। इससे पहाड़ी और दूरदराज़ क्षेत्रों के मरीजों को काफी राहत मिलेगी।
अब तक यह सुविधा केवल राजकीय मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) में ही उपलब्ध थी, जिसके चलते गंभीर किडनी रोग से पीड़ित मरीजों को लंबी दूरी तय कर जीएमसी तक जाना पड़ता था। इससे न केवल मरीजों को शारीरिक कष्ट होता था, बल्कि आर्थिक रूप से भी उन्हें परेशानी होती थी। बुजुर्गों और कमजोर वर्ग के मरीजों के लिए यह काफी कठिन साबित होता था।
कई बार समय पर डायलिसिस न मिलने के कारण मरीजों की हालत बिगड़ जाती थी। स्वास्थ्य विभाग ने अब इस गंभीर आवश्यकता को समझते हुए बनी और बिलावर के उपजिला अस्पतालों में हीमोडायलिसिस यूनिट स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। संबंधित उपकरणों की खरीद और तकनीकी स्टाफ की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उम्मीद है कि अगले कुछ सप्ताह में यह सेवा आम जनता के लिए उपलब्ध हो जाएगी।
स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने इस पहल का स्वागत किया है। उनका कहना है कि यह कदम न केवल स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करेगा, बल्कि ग्रामीण और पहाड़ी क्षेत्रों में जीवन की गुणवत्ता को भी बेहतर बनाएगा।