{"_id":"609aa5548ebc3eb2ab55ca38","slug":"helth-kathua-news-jmu235081176","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑक्सीजन उत्पादन प्लांट के आज से सक्रिय होने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑक्सीजन उत्पादन प्लांट के आज से सक्रिय होने की उम्मीद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमण के बीच जिले की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजना का काम आखिरकार पूरा हो गया है। जीएमसी कठुआ के 300 बेड के लिए आक्सीजन की नियमित सप्लाई सुनिश्चित करने वाले प्लांट का मंगलवार को ट्रायल किया गया। इंजीनियरों की टीमें मंगलवार दोपहर से ही ही तीनों यूनिट की प्रेशर टेस्टिंग की प्रक्रिया में जुट गई हैं। इससे पहले मशीनों की कैलीब्रेशन का काम पूरा किया गया।
मैनीफोल्ड तक आक्सीजन सप्लाई पहुंचाने वाले पाईपों में मशीन से हो रहे आक्सीजन के प्रेशर की जांच की प्रक्रिया में एक मशीन को ही चार घंटे से अधिक का समय लग गया है। उम्मीद है कि कोई तकनीकी दिक्कत नहीं आई, तो मंगलवार को ही इस प्रक्रिया को तीनों मशीनों के लिए पूरा कर लिया जाएगा। जिसके बाद बुधवार से जीएमसी कठुआ में आक्सीजन की सप्लाई अब जीएमसी में स्थापित आक्सीजन उत्पादन प्लांट से होने की उम्मीद है।
जीएमसी कठुआ पहुंचे डीसी कठुआ राहुल यादव ने काम की स्थिति का जायजा लिया और काम को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश जारी किए हैं। उधर, केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह भी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। कठुआ के जीएमसी में इस आक्सीजन प्लांट के शुरू हो जाने से जहां रोजाना आक्सीजन सप्लाई हासिल करने के लिए खर्च हो रही राशि की बचत होगी। वहीं जीएमसी आक्सीजन उत्पादन में आत्मनिर्भर बन जाएगा और सिलेंडर भरवाने की जरूरत न के बराबर रह जाएगी।