{"_id":"60993a898ebc3ec0d8342b1d","slug":"helth-kathua-news-jmu234996179","type":"story","status":"publish","title_hn":"महानपुर में पीएचसी को बनाया कोविड केयर सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महानपुर में पीएचसी को बनाया कोविड केयर सेंटर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल में कोविड संक्रमित मरीज के उपचार में टालमटोल करने के मामले का स्वास्थ्य विभाग ने कड़ा संज्ञान लिया है। मंगलवार को बीएमओ डॉ. अनुराधा ने ट्रामा अस्पताल का दौरा किया। इस दौरान डॉक्टर, नोडल ऑफिसर और पैरामेडिकल स्टाफ के साथ बैठक कर दिशा निर्देश जारी किए। इस मौके पर बीएमओ ने पीएचसी में क ोविड केयर सेंटर को अंतिम रूप दिया।
बीएमओ ने कहा कि हाल में कोरोना मरीज के साथ हुई घटना चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर को अपनी ड्यूटी पूरी इमानदारी से निभानी होगी। उन्होंने कहा कि यहां पर आने वाले कोविड संक्रमित मरीजों के लिए पूरी सुविधा होनी चाहिए। उन्होंने कोविड केयर सेंटर व ट्रामा अस्पताल के बंदोबस्त को लेकर भी चर्चा की और डॉक्टर रोस्टर भी तैयार किया, ताकि ट्रामा अस्पताल और कोविड केयर सेंटर में किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि 45 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग के लोगों के लिए टीकाकरण जारी रहेगा। टीका लगवाने वाले लोगों को मास्क और समाजिक दूरी बनाने के लिए जागरूक भी करें। उन्होंने उपरोक्त दोनों अस्पतालों के बंदोबस्त का जायजा भी लिया। इस मौके पर डॉक्टर राजकमल, डॉक्टर सोनिका, डॉ रविंद्र गुप्ता, डॉ रविंदर सिंह, नोडल ऑफिसर बसोहली सीनियर डॉक्टर विनोद कुमार और स्थानीय सरपंच सोहन लाल गुप्ता मौजूद रहे।