{"_id":"5ea876328ebc3e90846652d0","slug":"help-kathua-news-jmu2088726170","type":"story","status":"publish","title_hn":"500 लोगों को खिलाया खाना, पांच पंचायतों में करवाया छिड़काव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
500 लोगों को खिलाया खाना, पांच पंचायतों में करवाया छिड़काव
हीरानगर में लंगर तैयार करते रामलीला कल्ब के सदस्य व साथ हैं पूर्व एमएलसी।ऋ
- फोटो : KATHUA
Link Copied
हीरानगर। रामलीला क्लब ने मंगलवार को करीब 500 लोगों को दोपहर का खाना खिलाया। पार्षद संजय शर्मा की देखरेख में चलाए जा रहे लंगर में कांग्रेस के पूर्व एमएलसी सुभाष गुप्ता और निकाय समिति के अध्यक्ष विजय शर्मा ने यहां पहुंचकर लोगों को खाना परोसा। एमएलसी ने लंगर में काम कर रहे युवाओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि यह संगठन पिछले 10 दिनों से राधा स्वामी आश्रम में सैकड़ों लोगों के लिए खाना बनाने का काम कर रहा है। यहां सामाजिक दूरी का ध्यान रखा जा रहा है। हर सभी को जरूरतमंदों की सहायता करनी चाहिए।
विज्ञापन
उधर, हीरानगर की पंचायत चक नथल के सरपंच राहुल हंस ने आसपास की कई पंचायतों में कठुआ नगर निगम की सहायता से सैनिटाइजेशन अभियान चलाया। उन्होंने अपनी पंचायत के अलावा मढ़ीन, हरिया चक, मुकंदपुर, चक देस चौधरियां आदि पंचायतों के गांव में भी दवाई का छिड़काव कराया। अपनी पंचायत के कुछ इलाकों में उन्होंने खुद दवाई का छिड़काव किया। उन्होंने कहा कि हम कठुआ नगर निगम के अध्यक्ष नरेश शर्मा के आभारी हैं जिन्होंने हमें अपने इलाके को सैनिटाइज करने के लिए मशीनरी उपलब्ध कराई। उनका सहयोग इसी तरह बना रहा तो आगे भी यह अभियान चलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।