फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Helicopter services affected due to bad weather, 17,000 devotees visited Maa Vaishno Devi

Kathua News: खराब मौसम के कारण हेलिकॉप्टर सेवा प्रभावित, 17 हजार श्रद्धालुओं ने किए मां वैष्णो देवी के दर्शन

Sat, 07 Sep 2024 03:03 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ
अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ Published by: निकिता गुप्ता Updated Sat, 07 Sep 2024 03:03 PM IST
सार

कटड़ा में बारिश और बादलों के कारण हेलिकॉप्टर सेवा प्रभावित रही लेकिन फिर भी 17 हजार श्रद्धालुओं ने वैष्णो देवी के दर्शन किए। 

विज्ञापन
Helicopter services affected due to bad weather, 17,000 devotees visited Maa Vaishno Devi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Istock

विस्तार

कटड़ा में  गुरुवार रात की बारिश और शुक्रवार सुबह त्रिकुटा पर्वत पर छाए बादलों के कारण हेलिकॉप्टर सेवा प्रभावित रही। कटड़ा से सांझी छत्त के लिए हेलिकॉप्टर की उड़ानें रद्द हो गईं। जिससे श्रद्धालुओं को कठिनाई का सामना करना पड़ा। हालांकि भवन से भैरो घाटी के लिए रोपवे सेवा सुचारू रूप से चलती रही हैं। जिससे श्रद्धालुओं को कुछ राहत मिली।

विज्ञापन


शुक्रवार को सुहावने मौसम के बावजूद हेलिकॉप्टर सेवा में रुकावट के कारण कई श्रद्धालुओं को पैदल यात्रा करनी पड़ी। इसके बावजूद 17 हजार श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के जयकारे लगाते हुए भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे। श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि के चलते पारंपरिक मार्ग से यात्रा करने वालों की संख्या भी बढ़ गई है, क्योंकि हिमकोटि मार्ग निर्माण कार्य के कारण बंद है। पंजीकरण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को 23,500 श्रद्धालुओं ने वैष्णो देवी के दरबार में हाजिरी लगाई थी। श्रद्धालुओं ने मौसम की कठिनाइयों को नजरअंदाज करते हुए दर्शन के लिए लंबी-लंबी कतारों में लगकर माता के दर्शन किए।
विज्ञापन


हेलिकॉप्टर सेवा के प्रभावित होने से कुछ श्रद्धालुओं को यात्रा में अधिक समय लग रहा है। लेकिन रोपवे सेवा के चलते भवन से भैरो घाटी तक यात्रा करना थोड़ा आसान हो गया है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं को सलाह दी है कि वे यात्रा के दौरान मौसम की स्थिति को ध्यान में रखें और यात्रा के लिए उचित तैयारी करके चलें। भवन में माता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लगातार भीड़ लगी हुई है। और पर्वत क्षेत्र में यात्रा की सुविधाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रशासनिक प्रयास जारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed