फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Helicopter crash

हेलिकाप्टर हादसे में लापता दूसरे पायलट की गंभीरता से तलाश जारी : सेना

विज्ञापन
Helicopter crash
कठुआ। रंजीत सागर झील में तीन अगस्त को दुर्घटनाग्रस्त सेना के रुद्र हेलिकॉप्टर मामले में लापता दूसरे पायलट की तलाश 19वें दिन भी जारी रही। सेना की पश्चिमी कमान ने कहा है कि लापता पायलट को खोजने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, झील की गहराई में तकनीक और डीप डाइविंग गोताखोरों को फिलहाल कोई नई सफलता हाथ नहीं लगी है।
विज्ञापन

इससे पहले दुर्घटनाग्रस्त हेलिकॉप्टर में सवार पायलट एएस बाठ का शव झील से सप्ताह भर पूर्व बरामद किया गया था। दूसरे लापता पायलट की तलाश को तेज करने के संबंध में उनके भाई की ओर से सोशल मीडिया के माध्यम से दो दिन पूर्व ही प्रधानमंत्री कार्यालय और रक्षा मंत्रालय से भी गुहार लगाई गई थी।
विज्ञापन

शनिवार को सेना की पश्चिमी कमान की ओर से बताया गया कि तीन अगस्त को रंजीत सागर झील में दुर्घटनाग्रस्त हेलिकॉप्टर में सवार दूसरे पायलट की तलाश गंभीरता से जारी है। बताया कि सेना और नौसेना की ओर से हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें हाईटेक उपकरणों के इस्तेमाल के साथ-साथ विशेष गोताखोरों के दल को लगाया गया है। अभियान में मल्टी बीम सोनार, साइड स्कैनर और रिमोटली ऑपरेटिव वाहनों को इस्तेमाल किया जा रहा है। बचाव अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed