फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Heavy rains worsened the situation in Bani subdivision

Kathua News: बनी सब-डिवीजन में भारी बारिश से हालात बिगड़े

विज्ञापन
Heavy rains worsened the situation in Bani subdivision
कठुआ जिले के बनी सब-डिवीजन में सोमवार देर रात से लगातार तेज बारिश हो रही है। इससे ग्रामीण इलाक़ों में हालात गंभीर हो गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि मुख्य मार्ग को जोड़ने वाली सड़कें बंद पड़ी हैं, जिससे उनका संपर्क टूट गया है और लोग कई जगहों पर फंसे हुए हैं।
विज्ञापन

बनी-बसोली मार्ग लगभग 11 दिन से बंद है और हाल ही में प्रशासन द्वारा मलवा हटाने और सड़क को खोलने का काम शुरू किया गया था, लेकिन नई बारिश के बाद सड़क पर फिर से लैंडस्लाइडिंग हुई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने अपने हालात बयान करते हुए बताया कि बिजली का नेटवर्क पूरी तरह प्रभावित हुआ है। महेंद्र सिंह ने कहा, हमारे फैसले और योजनाएं बर्बाद हो रही हैं। अगर बारिश इसी तरह जारी रही, तो बड़े स्तर पर संकट पैदा हो सकता है। वहीं, दिलीप कुमार ने बताया कि तेज बारिश के कारण लोग भयभीत हैं और घरों से निकलने में भी मुश्किल हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम बनी, संदीप कुमार ने स्थिति पर बयान दिया कि जैसे ही बारिश रुकती है, प्रभावित लोगों तक राहत पहुंचाने का काम तुरंत शुरू किया जाएगा। प्रशासन की प्राथमिकता हमेशा सड़क, बिजली और पानी की व्यवस्था को ठीक करना है, ताकि प्रभावित परिवारों को तत्काल मदद मिल सके। मौसम सामान्य होते ही हम हर तरह की सहायता सुनिश्चित करेंगे। प्रशासन ने भी स्पष्ट किया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में संपर्क बहाल करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं और भूस्खलन प्रभावित इलाक़ों से मलवा हटाने का काम तेजी से किया जा रहा है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed