{"_id":"61326d588ebc3e743c1e3a65","slug":"heavy-rainfall-problem-kathua-news-jmu2428911192","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से पानी पानी हुआ हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से पानी पानी हुआ हाईवे
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह हुई तेज बारिश के बाद जलमग्न हुआ हाइवे, संवाद।
- फोटो : KATHUA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। जिले में शुक्रवार सुबह हुई तेज बारिश ने लोगों को उमस और गर्मी से राहत दी है। वहीं, बारिश ने हाईवे प्राधिकरण से लेकर नगर परिषद के इंतजामों की एक बार फिर से पोल खोल कर रख दी है।
जम्मू पठानकोट नेशनल हाईवे पर हटली मोड़ के नजदीक एक महीने में दो ट्रक हादसे का शिकार हो चुके हैं। बावजूद इसके हाईवे प्राधिकरण की ओर से बारिश के बाद जमा होने वाले जल की निकासी के प्रबंध नहीं किए गए हैं। शुक्रवार सुबह हुई 29 एमएम बारिश के बाद हटली मोड़ के नजदीक हाईवे की एक लेन फिर तालाब बन गई। वाहन रेंग रेंग कर चलने को मजबूर हुए, तो वहीं गलत दिशा से वाहनों के आने पर हादसों की आशंका बनी रही।
हाईवे की इस लेन पर सर्विस लेन के लिए बनाई गई रेलिंग के टूटे हिस्से से असमंजस में आकर दो ट्रक पलट चुके हैं। गनीमत रही कि वाहन सवार लोगों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। शुक्रवार को हाईवे के साथ शहर के हालात भी जलभराव के बाद तालाब से रहे। गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल चौक से लेकर कोर्ट रोड पर जलभराव राहगीरों के लिए मुसीबत का सबब बना। इसके साथ ही एक बार फिर नगर परिषद के दावों की पोल खुलती नजर आई।

हाइवे पर हुए जलभराव से निकलती कार, संवाद।- फोटो : KATHUA

शहर के कोर्ट रोड पर हुए जलभराव के बीच से गुजरती मिनीबस, संवाद।- फोटो : KATHUA
विज्ञापन