फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   heavy rainfall problem

जोरदार बारिश ने दिलाई उमस से राहत, जलभराव से हुई दिक्कतें

विज्ञापन
heavy rainfall problem
हीरानगर। रविवार सुबह से लेकर दोपहर तक हुई जोरदार बारिश से लोगों को उमस से राहत मिली। लेकिन, कुछ जगहों पर जलभराव होने के कारण लोगों को परेशान होना पड़ा। जोरदार बारिश के कारण कुछ छोटे नालों में पानी भरने से यातायात भी प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

ट्रंगोली गांव को हीरानगर की मुख्य सड़क से जोड़ने वाले मार्ग पर स्थित नाले में जलस्तर बढ़ने से कुछ समय के लिए वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। यह गांव अक्सर बरसात के दिनों में एक टापू की शक्ल ले लेता है, क्योंकि इसके दोनों तरफ नाले हैं। पानी का स्तर बढ़ने से सभी इलाकों से इस गांव का संपर्क कट जाता है। रविवार को भी कुछ समय के लिए लोगों को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

दूसरी तरफ चड़वाल, दियाला चक, हीरानगर मोड़ के कुछ बाजारों की गलियों में जलभराव होने से लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लगभग दो घंटे तक हुई लगातार जोरदार बारिश के बाद लोगों ने उमस से राहत महसूस की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed