फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   heavy rainfall problem

भारी बारिश से हो रहा भूमि कटाव

विज्ञापन
heavy rainfall problem
हीरानगर। बरसात में उज्ज दरिया और तरनाह नाला में बाढ़ से भूमि कटाव होने के कारण किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों ने कई बार सुरक्षा बांध बनाने की मांग की है, लेकिन अब तक प्रशासन की ओर से कोई पहल नहीं की गई। इससे किसानों में प्रशासन के प्रति रोष है।
विज्ञापन

छिब्बा चक गांव के किसानों का कहना है कि बरसात में हर बार उन्हें बाढ़ के कारण नुकसान झेलना पड़ता है। रामकृष्ण ने कहा कि गांव के कई किसानों की जमीन भूमि कटाव की वजह से बह गई है। कई वर्षों से सुरक्षा बांध बनाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। इस बार भी बाढ़ में कुछ किसानों की जमीन बह गई और कइयों के खेतों में बाढ़ का पानी घुसने से धान की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसानों की समस्या को समझते हुए अगर समय पर सुरक्षा बांध बनाए गए होते, तो किसानों की जमीनें न बहतीं और न ही खेतों में पानी भरता। स्थानीय सरपंच सतपाल ने कहा हर साल बरसात में बाढ़ के कारण लोगों को नुकसान झेलना पड़ता है। प्रशासन से कई बार अनुरोध कर चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। दरिया के किनारे क्रेट लगाकर सुरक्षा बांध बना दिया जाए तो बाढ़ का पानी किसानों का नुकसान नहीं कर सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि फिर से प्रशासन से मांग करते हैं कि किसानों की समस्या को समझते हुए सुरक्षा बांध बनाने का काम बरसात खत्म होने के बाद जल्द शुरू कराया जाए। और, जिन लोगों का बाढ़ के कारण नुकसान हुआ है, उन्हें मुआवजा दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed