फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Heavy rainfall problem

जम्मू पठानकोट नेशनल हाईवे एक घंटे की बारिश में बना तालाब

विज्ञापन
Heavy rainfall problem
कठुआ। जिले में मानसून ने दस्तक देते हुए रविवार सुबह बारिश का सिलसिला शुरू कर दिया है। पहाड़ी इलाकों में जहां शनिवार से ही रुक रुक कर बारिश जारी रही, वहीं मैदानी इलाकों में एक घंटे की जोरदार बारिश ने जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग की कई जगहों के साथ शहर की गलियों और सड़कों को भी जलमग्न कर दिया। बारिश का दौर थमने के बाद भी देर शाम तक कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

रविवार सुबह साढ़े 10 बजे के आसपास बारिश का सिलसिला मैदानी इलाकों में शुरू हो गया। देखते ही देखते नदी-नाले भी उफान पर आ गए। हालात खराब होते समय नहीं लगा और जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे हटली मोड़ के नजदीक पानी से भर गया। हालात यह थे कि इसी जगह पर जल निकासी के लिए डिवाइडर को भी तोड़ा गया था।
विज्ञापन

तालाब जैसे हालात बनने के बाद बाइक से लेकर छोटे वाहन जहां जलभराव के दौरान फंसते और निकलते नजर आए, वहीं एक ट्रक चालक गफलत में आकर वाहन को टूटे हुए डिवाइडर और तीन फुट तक जमा पानी के बीच ले गया। जिसके बाद अनियंत्रित होकर ट्रक पलट गया। आनन फानन में अन्य वाहन चालकों ने मौके पर पहुंचकर उसे ट्रक से बाहर निकाला। ट्रक चालक बाल-बाल बच गया था। यह पहली बार नहीं है कि इस जगह पर वाहनों और चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता हो। ऐसे में स्थानीय लोगों में भी प्रशासन और राजमार्ग प्राधिकरण के खिलाफ भारी रोष देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

.........
शहर के मुख्य बाजार की गलियों में बहा नालों का पानी
कठुआ शहर के मुख्य बाजार की गलियों में नाले बारिश के दौरान ओवर फ्लो होकर बहते नजर आए। प्रशासन और नगर परिषद की ओर से जल निकासी के प्रबंध दावों तक ही दिखाई दिए। आलम यह था कि एक घंटे की बारिश का दौर थमा, तब भी बाजार की गलियों में जलभराव था। जहां कुछ देर बाद कीचड़ जैसे हालात के बीच दुकानदारों और लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed