{"_id":"68321b50686d61d65801262b","slug":"heavy-rain-and-storm-causes-power-outage-in-many-areas-kathua-news-c-201-1-knt1008-120415-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: तेज बारिश और तूफान से कई इलाकों में बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: तेज बारिश और तूफान से कई इलाकों में बिजली गुल
Sun, 25 May 2025 12:47 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sun, 25 May 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बनी। बनी में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। पहाड़ी इलाकों में बारिश से ठंड बढ़ गई, जिस कारण लोगों को हल्की ठिठुरन का अनुभव हो रहा है। वहीं, मैदानी इलाकों में तेज बारिश और तूफान ने जनजीवन को प्रभावित किया।
तेज बारिश और तेज़ हवाओं के कारण बिजली आपूर्ति पर भी असर पड़ा है। भंडार, बंजाल, खदर और किलोर में बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस बदले हुए मौसम से किसानों के चेहरे पर राहत भरी मुस्कान है। बारिश को फसलों के लिए सोने पर सुहागा बताया जा रहा है, जिससे खेतों में नमी बढ़ेगी और फसल की गुणवत्ता में सुधार होने की उम्मीद है।