फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   health news

Kathua News: कठुआ में डेंगू की दस्तक, जीएमसी की जांच में दो केस मिले

विज्ञापन
health news
-दोनों दिल्ली और अहमदाबाद से लौटे थे, 14 अगस्त को लिए गए थे सैंपल
विज्ञापन

-मलेरिया विंग की टीमों ने घरों के आसपास किया दवा का छिड़काव




संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। बरसात के मौसम में इस बार भी डेंगू ने जिले में दस्तक दे दी है। अहमदाबाद व दिल्ली से कठुआ लौटे दो लोगों को डेंगू पॉजीटिव पाया गया है। इसके बाद स्वास्थ्य अमला सतर्क हो गया है। डेंगू पीड़ितों के आसपास के पचास घरों में दवा का छिड़काव किया जा रहा है। साथ ही परिवार के सदस्यों से भी स्वास्थ्य को लेकर पूछताछ की गई है।
शनिवार को डेंगू के दो मामलों की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मलेरिया विंग की टीमों को काम पर लगा दिया है। डेंगू के जिले में इस साल रिपोर्ट हुए पहले यह दोनों मामलों में एक महिला जंगलोट की रहने वाली है। वह दिल्ली से लौटी है। वहीं, खोख्याल निवासी अहमदाबाद से लौटे व्यक्ति को भी डेंगू संक्रमण पाया गया है। प्रभारी डीएमओ सोहन लाल ने दोनो मामलों की पुष्टि की है। बताया कि संक्रमितों से यात्रा इतिहास और परिवार में अन्य लोगों के बीमार होने के संबंध में जानकारी ली गई ह। वहीं, टीम ने डेंगू पीड़ित के घर के भीतर और परिसर में एंटी लारवा का स्प्रे किया है। आसपास के दर्जनों और घरों में भी एंटी लारवा स्प्रे करते हुए उन्हें जागरूक किया गया। लोगों को पानी जमा न होने देने की हिदायत दी गई है। उधर, स्वास्थ्य विभाग ने नगर परिषद को भी रूटीन में एंटी फॉगिंग अभियान चलाने के लिए कहा है।
विज्ञापन

---------
जिले में पिछले साल 473 लोगों को लगा था डेंगू का डंक
ज्ञात रहे कि कठुआ में हर साल डेंगू के सैकड़ों मामले सामने आते रहे हैं। बीते साल 473 लोगों को डेंगू का डंक लगा था। इससे पले कुछ वर्षों में कठुआ जिले में डेंगू के एक हजार तक मामले प्रति वर्ष सामने आते रहे हैं। यहां तक कि पिछले एक दशक में डेंगू से आधा दर्जन के लगभग लोगों की जान भी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
स्वास्थ्य विभाग ने इस बार गर्मी के सीजन शुरू होते ही बढ़ा दी थी सतर्कता
स्वास्थ्य विभाग ने इस बार गर्मी के सीजन से ही डेंगू को लेकर सतर्कता बढ़ा दी थी। खास तौर पर हॉट स्पॉट क्षेत्रों में रूटीन में अभियान चलाया जा रहा है। गोविंदसर, बुद्धि, नन्नन, नगरी, खोख्याल और कठुआ शहर के निचले क्षेत्रों में विशेष रूप से नजर रखी जा रही है।
..............
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed