{"_id":"66e8c0fd5f29dd564d01d404","slug":"health-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-113232-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: आठ नए मामलों के साथ डेंगू प्रभावितों का आंकड़ा हुआ 75","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: आठ नए मामलों के साथ डेंगू प्रभावितों का आंकड़ा हुआ 75
विज्ञापन
कठुआ। जिले में डेंगू के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। सोमवार को आठ नए मामले आने के बाद डेंगू संक्रमितों का आंकड़ा 75 हो चुका है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने प्रभावित क्षेत्रों में लोगों का हाल जाना और बुखार से पीड़ित लोगों के खून के नमूने एकत्र किए।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार ताजा मामलों में कठुआ के वार्ड एक में डेंगू के पॉजिटिव आए तीन मरीजों में एक 60 वर्षीय महिला सहित दो युवक, वार्ड पांच में एक 80 वर्षीय महिला, राजबाग में दो युवक, हटली मोड़ में एक युवा और बरवाल गांव में एक युवा शामिल हैं। इसके बाद प्रभावित क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने सैकड़ों घरों में अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया और एंटी लारवा दवा का छिड़काव किया।
प्रभावित क्षेत्रों में घर-घर जा रही टीमें लगातार लोगों को स्वच्छता बनाए रखने, पानी को खुला न रखने के साथ आसपास किसी भी तरह का पानी न जमा होने देने की हिदायत दी। वहीं इस दौरान कोई भी मरीज अगर बुखार से पीड़ित पाया गया तो टीम उनके खून के नमूने को लेकर जांच के लिए भेज रही है।
विज्ञापन
इस बारे में जिला मलेरिया अधिकारी सोहन लाल ने बताया कि अब तक जिले में डेंगू के 75 मामले आए हैं। इनमें से सात मरीजों को जीएमसी कठुआ में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है, जबकि शेष स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में अपने घरों में हैं। अभी तक के मामलों में 28 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ भी हो चुके हैं।