{"_id":"66e2148a44a6b53067013db6","slug":"health-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-113091-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: डेंगू के दो नए मामले पाए गए, मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 43","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: डेंगू के दो नए मामले पाए गए, मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 43
विज्ञापन
कठुआ। जिले में डेंगू के मरीजों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। बुधवार को दो नए मामले सामने आए हैं। इससे जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या 43 पहुंच गई। नए पाए गए मरीजों में एक मरीज बिलावर से है, जबकि दूसरा नगरी से है।
नए मामलों के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की मलेरिया विंग ने प्रभावित क्षेत्रों में मास सर्वे किया। इस दौरान बुखार से पीड़ित पाए गए मरीजों के रक्त के नमूने लेकर उन्हें जांच के लिए भेज दिया गया है। इस दौरान टीम ने लोगों को डेंगू की रोकथाम के लिए बचाव के बारे में जानकारी देकर प्रभावित क्षेत्र में मच्छरों के एंटी लारवा दवा का छिड़काव भी किया है। जिला मलेरिया अधिकारी सोहन लाल ने बताया कि जिले में डेंगू के दो नए मरीजों के आने के बाद बिलावर में मास सर्वे के दौरान 21 लोगों के ब्लड सैंपल, जबकि नगरी में 17 ब्लड सैंपल लिए गए हैं। सभी एकत्र 38 सैंपल को जांच के लिए भेजा गया है क्योंकि ये सभी बुखार से पीड़ित हैं। उन्होंने बताया कि अब तक पाए गए सभी 43 मरीजों में 15 पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं। शेष का उपचार जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से किया जा रहा है।