फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   health news

Kathua News: डेंगू के दो नए मामले मिले, मरीजों का आंकड़ा हुआ उनतालीस

विज्ञापन
health news
कठुआ। जिले में डेंगू के मामले बढ़ते जा रहे हैं। सोमवार को दो नए मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन

इनमें से एक शहर के वार्ड नंबर पांच और एक राजबाग क्षेत्र के अमाला गांव से पॉजिटिव पाया गया है। इसके साथ जिले में अब तक डेंगू के पाए गए मरीजों की संख्या का आंकड़ा 39 हो गया है। उधर नए मरीजों की पहचान होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने प्रभावित क्षेत्रों के सैकड़ों घरों में अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया और एंटी लारवा दवा का छिड़काव किया।

नए मामलों के आने के बाद जिला स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को हिदायत जारी की है कि अपने घरों के आसपास किसी भी कीमत पर पानी जमा न होने दें। इसके अलावा पीने के पानी को भी बर्तनों में जमा कर न रखें। यहां डेंगू मच्छर के पनपने की संभावना अधिक रहती है। उधर, विभागीय टीमों ने बीते साल के हॉट स्पॉट क्षेत्रों में भी निगरानी बढ़ा दी है। इस साल बरसात की शुरुआत से पहले ही निगरानी और जागरूकता बढ़ाई गई थी। बावजूद इसके डेंगू के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed