{"_id":"6255ca1b6fbe5f439904400e","slug":"health-kathua-news-jmu257619820","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपजिला अस्पताल में डॉक्टरों की कमी दूर करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपजिला अस्पताल में डॉक्टरों की कमी दूर करने की मांग
विज्ञापन
हीरानगर। मंगलवार को नेशनल कांफ्रेंस के वरिष्ठ नेता धर्मपाल कुंडल ने पत्रकार वार्ता कर उपजिला अस्पताल में डॉक्टरों की कमी की जानकारी दी और इसे पूरा करने की मांग उप राज्यपाल से की। उन्होंने कहा अस्पताल में सुविधाएं स्वास्थ्य केंद्रों जैसी भी नहीं हैं।
उन्होंने कहा अस्पताल में लाखों रुपये की अल्ट्रासाउंड मशीन तो लगाई गई है, लेकिन उसे चलाने वाला नहीं है। मशीन होने के बावजूद लोगों को निजी केंद्रों में 500 से 1000 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं।
लंबे समय से यहां हड्डियों के डॉक्टर का भी पद खाली है। उन्होंने कहा डॉक्टरों की कमी के चलते उप जिला अस्पताल रेफर अस्पताल के नाम से जाना जाता है। कोई भी गंभीर बीमार यहां आता है तो उसे जीएमसी कठुआ या जम्मू रेफर कर दिया जाता है। उन्होंने कहा बीएमओ ने भी कई बार यहां डॉक्टर उपलब्ध कराने के लिए लिखित में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को पत्र भेजा, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। इसलिए उपराज्यपाल को इस पर कड़ा संज्ञान लेना चाहिए। ताकि हीरानगर क्षेत्र के लोगों को उप जिला अस्पताल में हर पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधा मिल सके।