{"_id":"623f638c30a641251a42e3c3","slug":"health-kathua-news-jmu256487324","type":"story","status":"publish","title_hn":"350 दिव्यांगों को मिले विकलांग प्रमाणपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
350 दिव्यांगों को मिले विकलांग प्रमाणपत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलावर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से विकलांगों की स्वास्थ्य जांच के लिए उप जिला अस्पताल बिलावर परिसर में शनिवार को शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें उपमंडल के कई इलाकों से पहुंचे करीब 50 लोगों ने हिस्सा लिया। शिविर का शुभारंभ कई जनप्रतिनिधियों ने सामूहिक रूप से किया। बीएमओ बिलावर डॉ. गंगाराम ने बताया कि विभाग की ओर से लगाए गए शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की ओर से 350 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई है। जिन्हें विकलांग प्रमाण पत्र जारी किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि कुल 450 लोग शिविर में पहुंचे थे, जिन लोगों की स्वास्थ्य जांच नहीं हुई है उनके लिए अगले सप्ताह एक बार फिर अस्पताल परिसर में शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर जिला विकास परिषद के सदस्य विक्रम सिंह नारायण दत्त नीरू वाला सहित कई पंचायतों के जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। शिविर में एनजीओ संकल्प के स्वयंसेवकों ने अस्पताल में जांच करवाने के लिए पहुंचे मरीजों के लिए कई प्रकार के इंतजाम बात थे। लोगों के लिए पानी की व्यवस्था के साथ दोपहर के खाने का इंतजाम भी किया गया था।
इधर, दूरदराज अप्पर धार डूगनू पंचायत के कई लोग शिविर में पहुंचे तो लोगों ने कई प्रकार के आरोप विभाग पर लगाए। समाज सेवक हंसराज ने बताया कि जोरदार और पिछड़ा क्षेत्र होने से विकलांग लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ीं। उन्होंने कहा कि कई लोगों को गांव के स्वयंसेवकों की ओर से पालकी और चारपाई में बिठाकर सड़क संपर्क तक पहुंचाया गया। लोगों ने कहा कि सरकार की ओर से शिविर का आयोजन किया गया, लेकिन लोगों को अस्पताल पहुंचाने के लिए सरकार की ओर से कोई इंतजाम बात नहीं किए गए। 102 और 108 नंबर पर भी फोन लगाया, लेकिन किसी ने भी उनकी नहीं सुनीं। संवाद