{"_id":"623a0be4d2b36b51ba53819f","slug":"health-kathua-news-jmu256206914","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना टीकाकरण का 42 फीसदी लक्ष्य पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना टीकाकरण का 42 फीसदी लक्ष्य पूरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। 16 मार्च से जिले में शुरू हुए 12 से 14 वर्ष की आयु वर्ग के बच्चों के लिए कोविड टीकाकरण अभियान तेजी से बढ़ रहा है। सप्ताह भर में ही जिले में 42 फीसदी से अधिक बच्चों को बचाव की डोज लगाई जा चुकी है। उधर, 15 से 18 आयु वर्ग के किशोरों के लिए जिले में दूसरी डोज का अब तक 76 फीसदी लक्ष्य ही पूरा हो पाया है।
स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने मंगलवार को शहर के एक हायर सेकेंडरी स्कूल में शिविर लगाया। यहां 12 से 14 आयु वर्ग के विद्यार्थियों को कोरोना से बचाव की डोज लगाई गई। दो साल से घरों में ही बैठकर ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों में ऑफलाइन कक्षा को लेकर खासा उत्साह है। विद्यार्थियों ने कहा कि वे नियमित स्कूल आ सकें, इसके लिए टीकाकरण करवा रहे हैं। स्कूल की चेयरपर्सन रजनी खुल्लर ने बताया कि स्कूल के 80 विद्यार्थियों को कोरोना से बचाव की डोज लगाई गई है।
15 से 18 आयु वर्ग के विद्यार्थियों को भी इससे पूर्व कोरोना से बचाव की वैक्सीन लगवाई गई थी। डॉ. नीरज नागपाल ने बताया कि जिले में 12 से 14 आयु वर्ग के 30136 विद्यार्थियों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है और रोजाना विभिन्न टीमें स्कूलों में जाकर टीकाकरण कर रहीं हैं। अब तक जिले में 12767 विद्यार्थियों को टीका लगा चुका है। प्रयास है कि जल्द सौ फीसदी लक्ष्य को पूरा करते हुए दूसरी डोज के लिए भी तैयारी कर ली जाएगी। बताया कि इस आयु वर्ग के बच्चे पहली डोज के 28 दिन बाद दूसरी डोज हासिल कर सकते हैं।