{"_id":"679e79bc85dfaa26fc027098","slug":"health-and-wellness-centre-ready-in-mereth-kathua-news-c-201-1-knt1009-117033-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: 10 लाख की लागत से मेरथ का हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बनकर तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: 10 लाख की लागत से मेरथ का हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बनकर तैयार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-फार्मासिस्ट के अलावा मिड लेवल हेल्थ प्रोवाइडर और फीमेल मल्टीपर्पस हेल्थ वर्कर भी उपलब्ध होगी
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए चिकित्सा सहायता केंद्र मेरथ का दर्जा बढ़ाकर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बना दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने 10 लाख की लागत से इस सेंटर का निर्माण कार्य पूरा करवाया है। एक अतिरिक्त कमरे सहित सेंटर की चहारदीवारी के अलावा पहले से बने चिकित्सा सहायता केंद्र का नवीनीकरण किया गया है।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, प्रत्येक वर्ष 40 से 50 गर्भवती महिलाएं स्वास्थ्य जांच के लिए केंद्र में आती हैं। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने इस केंद्र को वेलनेस सेंटर बनाने का निर्णय लिया था। वर्ष 2021 में इस केंद्र का दर्जा बढ़ाने का निर्णय लिया गया। निर्माण कार्य अब पूरा हो चुका है। पहले इस चिकित्सा सहायता केंद्र को फार्मासिस्ट चला रहा था। स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा बढ़ने के बाद फार्मासिस्ट के अलावा यहां पर राष्ट्रीय हेल्थ मिशन के तहत एक-एक मिड लेवल हेल्थ प्रोवाइडर (एमएलएचपी) और फीमेल मल्टीपर्पस हेल्थ वर्कर (एफएमएचडब्ल्यू) की नियुक्ति की गई है।
डॉक्टर और बेड की आज भी कमी
स्वास्थ्य विभाग की ओर से हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का ढांचागत निर्माण करवाने के बाद अभी तक केंद्र में न कोई डॉक्टर जांच टेबल उपलब्ध करवाया गया है और न ही मरीजों के लिए कोई बेड की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा दवाइयों को रखने की भी कोई व्यवस्था नहीं है। इसे लेकर केंद्र में नियुक्त स्टाफ को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
ढांचागत विकास पूरा हो चुका है। नवनिर्मित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में सुचारु बनाने के लिए जल्द ही विभाग की ओर से मरीजों के लिए एक जांच टेबल, एक अतिरिक्त बेड और दवाइयों के रखरखाव के लिए अलमारियों की व्यवस्था की जाएगी ताकि सेंटर को बेहतर तरीके से चलाया जा सके।
-- -डॉ. विवेक मगोत्रा, ब्लॉक स्वास्थ्य अधिकारी नगरी परोल