फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Harvesting

जिले में आठ धान खरीद मंडियां सक्रिय

विज्ञापन
Harvesting
कठुआ। नवरात्रि के शुभ मुहूर्त में किसानों ने खरीफ फसल की कटाई शुरू कर दी है। 28 हजार हेक्टेयर में लगने वाली धान की फसल में से अर्ली वैराइटी की फसलों की कटाई शुरू की गई है। जराई से लेकर नगरी के इलाकों में किसान इन दिनों कटाई में व्यस्त नजर आ रहे हैं। किसानों ने बताया कि लगभग एक महीने तक अर्ली वैराइटी की फसल की कटाई चलेगी। जबकि, दिसंबर माह पूरे धान की कटाई का काम किया जाएगा। उधर, कृषि विभाग ने वर्तमान में आठ मंडियों को खोल दिया है। मुख्य कृषि अधिकारी विजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि बीते साल दो लाख 41 हजार कुंतल धान की खरीद की गई थी। इस बार इससे भी अधिक फसल की खरीद होने का अनुमान है। नगरी, भजवाल पल्ली, मढ़ीन, छन्न अरोड़ियां, कुंदे चक और डुंगाडा में मंडियां सक्रिय कर दी गई हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed