फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Harjit Singh and Manpreet Kaur named best lifters

हरजीत सिंह और मनप्रीत कौर बने सर्वश्रेष्ठ भारोत्तोलक

विज्ञापन
Harjit Singh and Manpreet Kaur named best lifters
कठुआ। ऑल जम्मू-कश्मीर यूटी पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन के निर्देशन में जिला पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन कठुआ की ओर से पहली जिला स्तरीय वेटलिफ्ट़िग चैंपियनशिप का आयोजन किया। इस दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद जिला विकास परिषद के उपाध्यक्ष रघुनंदन सिंह बल्लू ने दीप प्रज्ज्वलित करते हुए चैंपियनशिप का शुभारंभ किया। 53 किग्रा और 59 किग्रा वर्ग के साथ चैंपियनशिप में जिलाभर से आए 130 से अधिक प्रतिभागियों के सब-जूनियर, जूनियर्स, सीनियर और मास्टर श्रेणियों में ने भाग लिया। जिसमें 20 लड़कियां थीं। प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में हरजीत सिंह सर्वश्रेष्ठ भारोत्तोलक रहे। जिन्होंने 250 किलोग्राम भार उठाया। वहीं मनप्रीत कौर सर्वश्रेष्ठ महिला भारोत्तोलक बनी। जिन्होंने 122.5 किलोग्राम भार उठाया। इस मौके पर पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन कठुआ के महासचिव शबील अहमद ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में ऑल जम्मू-कश्मीर यूटी पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन के सदस्यों और सभी खिलाड़ियों के अतिथियों का आभार जताते हुए कहा कि जिला स्तर पर आयोजन में पदक हासिल करने वाले सभी प्रतिभागियों को केंद्र शासित प्रदेश स्तरीय चैंपियनशिप में भाग लेने का अवसर मिलेगा। जो इसी महीने जम्मू में आयोजित होंगे। इस मौके पर लखनपुर म्यूनिसिपल कमेटी के अध्यक्ष व जिला पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष रविंदर कुमार शर्मा, ऑल जम्मू एंड के यूटी पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन के महासचिव अजय शर्मा, ऑल जम्मू एंड के यूटी पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राहुल साहनी के अलावा कई अन्य गणमान्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed