फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Grand Crowd for Chhath Puja

छठ पूजन के लिए उमड़ा जनसैलाब

Thu, 30 Oct 2014 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ Updated Thu, 30 Oct 2014 01:39 AM IST
विज्ञापन
Grand Crowd for Chhath Puja

प्रसिद्ध छठ पूजन जिले में भी धूमधाम और धार्मिक आस्था के साथ मनाया गया। बुधवार को औद्योगिक क्षेत्र से सटे इलाके में धूमधाम के साथ छठ पूजन का कार्य विधिवत पूरा किया गया। इस अवसर पर आस्था से जुड़े सैकड़ों लोगों ने सूर्य उपासना का अनुपम लोकपर्व मनाया।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि औद्योगिक इकाइयों और अन्य संस्थानों में रोजगार के अवसरों की तलाश में बीते दशक में देशभर से सैकड़ों लोग कठुआ में अस्थाई रूप से आ बसे हैं।
विज्ञापन


ज्यादातर बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और नेपाल के तराई वाले इलाकों के नागरिकों में अधिक प्रचलित इस त्योहार की परंपराओं के निर्वाह के साथ ही उन प्रदेशों की संस्कृति ने जिले पर भी अपनी छाप बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छठ पूजन पर सूर्य उपासना के लिए उमड़ी महिला श्रद्धालु इंदु देवी, सविता, पूजा चौरसिया, पूनम, शैली ने बताया कि धर्म में छठ पूजा का विशेष महत्व है।

भैया दूज से शुरू होने वाले इस त्यौहार को लेकर उनके क्षेत्र के लोग परंपरा का निर्वाह करते हुए सूर्य उपासना करते हैं। उन्होंने बताया कि इस दिन सूर्य को अर्घ्य देकर पूजन किया जाता है।

महिलाओं ने बताया कि हिंदू मान्यताओं में सूर्य देव और छठि मइया का संबंध भाई बहन का है और ऐसे में सूर्य उपासना का विशेष महत्व है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed