फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Government is not serious about teacher's problems: Usta

शिक्षक समस्याओं को लेकर सरकार गंभीर नहीं: उस्ता

विज्ञापन
Government is not serious about teacher's problems: Usta
पत्रकारवार्ता को संबो​धित करते उस्ता के डॉ. श​शि पाल। संवाद - फोटो : संवाद
जम्मू एवं कश्मीर यूनाइटेड स्कूल टीचर्स एसोसिएशन (उस्ता) की जिला समिति की बैठक में शिक्षकों की समस्याओं को लेकर सरकार पर अनदेखी के आरोप लगाए गए। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षकों की लंबित मांगों को लेकर सरकार गंभीर नहीं। शिक्षा मंत्री से मांग की गई कि वह लंबित समस्याओं के निवारण के लिए ठोस पहल करें। बैठक की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. शशि पाल सिंह ने की।
विज्ञापन




इस मौके पर डॉ. शशि पाल सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों को एक वर्ष बीत जाने के बावजूद पेंशन लाभ नहीं मिलना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने स्कूल शिक्षा विभाग की आलोचना करते हुए बताया कि व्याख्याताओं, हेडमास्टरों और ज़ोनल अधिकारियों को 13 वर्षों की सेवा के बाद भी नियमित नहीं किया गया है। इससे उनका मनोबल गिरा है। उन्होंने विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की तत्काल बैठक बुलाने की मांग की, जिसमें सभी वर्गों के शिक्षकों को शामिल किया जाए। कैरियर एडवांसमेंट स्कीम (सीएएस) के तहत समय पर पदोन्नति न मिलने को उन्होंने शिक्षा प्रणाली की दक्षता के लिए हानिकारक बताया।
विज्ञापन



डॉ. सिंह ने सरकार से संविदा व्यवस्था समाप्त करने और रिक्त पदों को नियमित भर्ती से भरने की मांग की। उन्होंने क्लस्टर रिसोर्स सेंटर स्टाफ के लिए समान कार्य के लिए समान वेतन सिद्धांत लागू करने और स्कूलों के बुनियादी ढांचे में त्वरित सुधार की आवश्यकता पर बल दिया। एसोसिएशन ने शिक्षा मंत्री सकीना इत्तू से अपील की कि शिक्षकों की मांगों को शीघ्र पूरा किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में उस्ता के जिला विनायक शर्मा, भारत भूषण, मोहन सिंह, हंस राज शास्त्री, मोहम्मद सूरमु, राजन कुमार, मोहिंदर सिंह, शुभ नंदन शर्मा, राम दास, राम लाल वर्मा, यश पाल, राधेश्याम, विजय कुमार सहित कई अन्य वरिष्ठ शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed