{"_id":"622116593b0046049c6bfed6","slug":"government-ignoring-temporary-employees-kathua-news-jmu2549983141","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्थायी कर्मचारियों की अनदेखी कर रही सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल शक्ति विभाग के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर कार्यालय परिसर में प्रदर्शन करते हुए। संवाद
- फोटो : KATHUA
Link Copied
कठुआ। हड़ताल पर बैठे जल शक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों ने सरकार से उनकी वर्षों से लंबित मांगों को जल्द पूरा किए जाने की मांग दोहराई है। वीरवार को आल जेएंडके पीएचई आईटीआई ट्रेंड, सीपी वर्कर्स एंड लैंड डोनर्स एसोसिएशन के बैनर तले अस्थायी कर्मचारियों ने विभाग के कठुआ स्थित कार्यकारी अभियंता कार्यालय के समक्ष जोरदार नारेबाजी करते हुए सरकार से उनकी मांगों को पूरा किए जाने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे एसोसिएशन के जिला प्रधान शिव नारायण सिंह ने कहा कि विभाग में वर्षों से सेवा दे रहे अस्थायी कर्मचारियों की सरकार की ओर से लगातार अनदेखी की जा रही है।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद उन्हें उम्मीद थी कि अस्थायी कर्मचारियों की समस्याओं का जल्द समाधान होगा, लेकिन ऐसा कुछ भी नही हुआ है। अस्थायी कर्मचारियों ने नई दिल्ली में केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह से मिलकर अपनी समस्याओं का समाधान करने की मांग उठाई थी। इसपर केंद्रीय मंत्री ने उनकी मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया था, लेकिन आज तक ऐसा कुछ नही हुआ। इसके अलावा पिछले दिनों जम्मू कश्मीर के दौरे पर आए गृहमंत्री ने भी केंद्र शासित प्रदेश की तर्ज पर न्यूनतम वेतन दिए जाने की घोषणा की थी। लेकिन इसके बाद भी अस्थाई कर्मचारियों के हाथ खाली पड़े है। आगे उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी से उन्हें काफी उम्मीद थी लेकिन वहां से भी अस्थायी कर्मचारियों को सिर्फ आश्वासन के सिवा कुछ नही मिल रहा है। अस्थायी कर्मचारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार का अस्थायी कर्मचारियों के प्रति ऐसा ही रवैया बना रहा तो आने वाले दिनों में शांतिपूर्वक चल रहा उनका प्रदर्शन उग्र हो सकता है। प्रदर्शन में नरिंदर सिंह, राम गोपाल, धर्मपाल, राज कुमार, मोहम्मद साबिर, जितेंद्र शर्मा, रोमी शर्मा, सुरजीत सिंह, जगदीश सिंह, पूर्ण चंद, वीरेंद्र सिंह, बलबीर कुमार, बिट्टू कुमार आदि कर्मचारी नेता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।