फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   government ditch poor people

गरीबों को धोखा देना बंद करे सरकार: मजोत्रा

Mon, 14 Mar 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कठुआ
अमर उजाला ब्यूरो, कठुआ Updated Mon, 14 Mar 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
government ditch poor people
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : फाइल फोटो

बहुजन समाज पार्टी के राज्य महासचिव सोमराज मजोत्रा ने रविवार को कहा कि केंद्र सरकार और राज्य की पीडीपी-भाजपा सरकार ने गरीब लोगों के साथ भेदभाव किया है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के जरिए केंद्र सरकार गरीब जनता के मुंह से निवाला छीनने का काम कर रही है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार सिर्फ मुनाफाखोरों का साथ दे रही है और गरीब की थाली से निवाला छीनने में जुटी है। 10 महीने में जहां भाजपा-पीडीपी गठबंधन की पोल आम लोगों के सामने खुल गई है, वहीं केंद्र सरकार ने भी राज्य के लोगों के साथ अन्याय करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। मजोत्रा माहीचक में एक बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि न तो भ्रष्टाचार कम हुआ और न ही बेरोजगारी, अलबत्ता आम लोगों के हक पर डाका मारने का काम सरकार कर रहे हैं। अच्छे दिन का वादा करने वाली सरकार ने सिर्फ घोषणाओं के साथ ही लोगों की आंख में धूल झोंकने का काम जारी रखा है। मजोत्रा ने कहा कि सरकार को लोगों की आंखों में धूल झोंकने का सिलसिला बंद कर देना चाहिए। इसके लिए बसपा आंदोलन चलाकर लोगों को जागरूक करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने दो टूक कहा कि यदि राज्य में अबकी बार चुनाव हुए तो सरकार किसी की भी बने, लेकिन भाजपा का सूपड़ा साफ होना तय है, चूंकि जनता के चुने यह प्रतिनिधि उनकी मांगों को सत्ता प्रलोभन में भूल गए हैं। इस मौके पर उनके साथ बसपा युवा जिला अध्यक्ष सुनील मजोत्रा, रोहित शर्मा, अमरिंदर सिंह, जसविंदर सिंह, भारत भूषण आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed