फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   gmc kathua

जीएमसी में 2250 एलपीएम क्षमता का ऑक्सीजन उत्पादन प्लांट शुरू

विज्ञापन
gmc kathua
पिछले कई दिनों से युद्धस्तर पर चल रहा जीएमसी के अपने ऑक्सीजन उत्पादन प्लांट का ट्रायल पूरा होने के बाद बुधवार को इसे सक्रिय कर दिया गया है। 2250 एलपीएम क्षमता वाले ऑक्सीजन उत्पादन प्लांट के सक्रिय होने के साथ ही जीएमसी में उपलब्ध आक्सीजन सपोर्ट वाले बेड की क्षमता अब दोगुनी हो गई है। पहले जहां 80 ऑक्सीजन सपोर्ट के बेड थे, वहीं अब 160 बेड सक्रिय कर दिए गए हैं। इसका सबसे अधिक लाभ कोरोना संक्रमण के बाद अस्पतालों में पहुंच रहे मरीजों को होने जा रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को उपायुक्त राहुल यादव ने एसोसिएटेड अस्पताल के विभिन्न वार्डों से जुड़ी संयंत्र और आपूर्ति लाइन के कामकाज का निरीक्षण किया। डीसी को अधिकारियों ने बताया कि ऑक्सीजन उत्पादन प्लांट के चालू होने के साथ ही जीएमसी कठुआ के एसोसिएटेड हॉस्पिटल में बिना किसी देरी के 80 ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड की क्षमता को दोगुना कर 160 बेड कर दिया गया है।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि प्लांट के सक्रिय होने के साथ ही मैनुअल ऑक्सीजन सिलेंडर पर दबाव काफी हद तक कम हो जाएगा। उन्होंने जीएमसी अधिकारियों को ऑक्सीजन के बफर स्टॉक को बनाए रखने का निर्देश दिया, जो उप जिला अस्पतालों और जिले की अन्य स्वास्थ्य इकाइयों की मांगों को पूरा करने में मदद करेगा। बाद में उपायुक्त ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का भी दौरा किया और कोविड रोगियों को दी जा रही सुविधाओं और देखभाल के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर प्रधानाचार्य जीएमसी कठुआ डॉ. अंजलि नादिर भट, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. चित्रा वैष्णवी, एक्सईएन मेकेनिकल सुनील गंडोत्रा और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। उधर, प्रशासन ने बिलावर में 46 बेड की सुविधा वाले कोविड केयर सेंटर को राजकीय डिग्री कॉलेज में सक्रिय कर दिया है। इसमें बीस प्रतिशत बेड पर आक्सीजन सपोर्ट उपलब्ध करवा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कठुआ प्रशासन सहित स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए हैं कि संक्रमितों की संख्या तेज होने के बाद जिले में उन्हें किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना न करना पड़े यह सुनिश्चित किया जाए। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर के नागरिकों के लिए स्वास्थ्य को लेकर बेहद संवेदनशीलता के साथ काम कर रही है और जीएमसी में संयंत्र के सक्रिय होने से बेशकीमती जानों को बचाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed