फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Ganpati visarjan in jammu kashmir

अगले बरस फिर आने का न्यौता देकर गजानन को किया विदा

विज्ञापन
Ganpati visarjan in jammu kashmir
ड्रीमलैंड पार्क नहर में किया गया गणपति विसर्जन - फोटो : KATHUA
कठुआ। गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयघोष के साथ रविवार को जिले भर में भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन धूमधाम से किया गया।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से लेकर औद्योगिक क्षेत्र और ग्रामीण क्षेत्रों में भी गणपति बप्पा के जयघोष दिनभर गूंजते रहे। विभिन्न पंडालों में सजाए गए गणपति को विसर्जित करने के लिए भारी संख्या में भक्त उमड़े। वहीं, शहर के वार्ड 4 में रखे गए गणपति का भी धूमधाम से विसर्जन किया गया।
भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी से अनंत चतुर्दशी तक चलने वाले भगवान गणपति के पूजन अर्चन का सिलसिला विधिवत जारी रहा है। रविवार को गोविंदसर औद्योगिक क्षेत्र की रिहायशी कॉलोनी, नगरी कस्बे और कठुआ शहर समेत कई क्षेत्रों में श्रद्धालुओं ने गाजे बाजे के साथ भगवान गणेश की विशाल शोभा यात्राएं निकालीं। और विधि विधान से प्रतिमाओं का विसर्जन किया।
विज्ञापन

शहर में गणपति महोत्सव कमेटी की ओर से स्थापित प्रतिमा का विसर्जन करने के लिए धूमधाम से यात्रा निकाली गई। लोग जगह-जगह खडे़ होकर आरती कर रहे थे। भक्तों ने गणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन ड्रीमलैंड पार्क नहर में किया। उधर, शहर के वार्ड 4 निवासी सुदर्शन भार्गव के घर पर स्थापित गणपति जी की विसर्जन यात्रा में भी भारी संख्या में भक्त उमड़े। कई जगह पर गणपति विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं ने अबीर गुलाल की होली भी खेली। ढोल की थाप पर भक्तों ने बप्पा को अगले वर्ष फिर आने का न्यौता देकर विदा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ढोल नगाड़ों की थाप पर नाचे श्रद्धालु
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। गुप्त गंगा गुरु नाल और रामा नाटक क्लब सूखा तालाब में स्थापित की गई गणपति की प्रतिमाओं का विसर्जन रविवार को कर दिया गया। इसमें कई गांवों के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
गुप्त गंगा गुरु नाल से गणपति के विसर्जन के लिए यात्रा निकाली गई, जो कस्बे से गुजरकर देवल गांव से होती हुई फिंतर पहुंची। इस दौरान लोगों ने ढोल नगाड़ों की थाप पर नाच कर खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर कई झांकियां निकाली गईं, और लोगों में प्रसाद भी वितरित किया गया। विसर्जन यात्रा में बिलावर, देवल भडडू, फिंतर, पल्लन, परनाला सहित कई गांवों के लोग शामिल होकर भीनी दरिया पहुंचे। जहां, गणपति का विसर्जन किया गया।
विसर्जन के बाद यात्रा में शामिल होने वाले सैकड़ों लोगों ने गणपति की आरती की। इसके साथ ही बिलावर में शुरू हुए श्री गणेश महोत्सव का समापन हो गया। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के जिला प्रधान कैप्टन पवन कुमार, कैप्टन ओंकार सिंह, कैप्टन ओमप्रकाश, भारत भूषण, जवाहर शर्मा, हरि सिंह, गोपाल कृष्ण, विकास सूदन सहित कई पंचायत प्रतिनिधि और आम लोग मौजूद रहे।
भगवान से की दुनिया को कोरोना मुक्त करने की प्रार्थना
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। नगरी कस्बे में गणेश चतुर्थी पर स्थापित भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का अनंत चतुर्दशी को भक्तों ने पूरी आस्था के साथ विसर्जन किया। ढोल नगाड़े के साथ निकाली गई भगवान की विसर्जन शोभायात्रा में भारी संख्या में स्थानीय भक्तों ने हिस्सा लेकर भगवान के प्रति अपनी आस्था का परिचय दिया।
रविवार को कस्बे के साथ बहने वाले वजू दरिया में भगवान की पूजा अर्चना के बाद उनका विसर्जन किया गया। इस मौके पर श्रद्धालु अर्पण वर्मा ने बताया कि रिद्धि सिद्धि के दाता भगवान श्री गणेश की पूजा 11 सालों से इसी प्रकार कस्बे में की जाती रही है। इस बार कोरोना के चलते आयोजन को काफी सीमित रखा गया था।
उन्होंने कहा कि 11 दिनों तक चली भगवान की नियमित पूजा इस आस्था के साथ की गई है कि वह पूरे विश्व को कोरोना महामारी से मुक्त करते हुए भारत को एक बार फिर स्वर्णिम राष्ट्र बनाएंगे। उम्मीद है कि अगले वर्ष भगवान जब दोबारा नगरी कस्बे में आएंगे तो महामारी पूरी तरह से खत्म हो जाएगी। और, सभी लोग भगवान के आगमन का उत्सव धूमधाम से मना सकेंगे।

हीरानगर में नौ दिन बाद हुई गणपति की विदाई
हीरानगर। उपमंडल के विभिन्न इलाकों में रविवार को गणेश विसर्जन किया गया। कस्बे के रामलीला चौक में विराजमान गणपति का नौ दिन तक गुणगान हुआ। गणेश महोत्सव समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में हर रोज सुबह आरती, दोपहर यज्ञ और शाम को संध्या कीर्तन की व्यवस्था की गई थी। रविवार को भारी संख्या में एकत्रित होकर लोगों ने गणपति का विसर्जन कर दिया। वहीं चड़वाल, दियाला चक, सांझी मोड़, आदि इलाकों में प्रवासी मजदूरों ने गणेश विसर्जन से पहले शोभायात्रा निकाली। डीजे लगाकर खूब नाचे, और एक दूसरे पर जमकर गुलाल फेंका। उसके बाद उज्ज दरिया में भगवान गणेश की मूर्तियों को विसर्जित कर दिया। संवाद

शहर में गणपति विसर्जन को लेकर शोभायात्रा निकालते भक्त

शहर में गणपति विसर्जन को लेकर शोभायात्रा निकालते भक्त- फोटो : KATHUA

गणपति विसर्जन के दौरान शहर में झूमती महिला श्रद्धालू

गणपति विसर्जन के दौरान शहर में झूमती महिला श्रद्धालू- फोटो : KATHUA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed