{"_id":"610d877f8ebc3ea9f527ab3a","slug":"ganesh-kumar-sharma-won-silver-kathua-news-jmu2410405199","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूर्तिकार गणेश कुमार की मूर्ति को मिला अंतरराष्ट्रीय रजत पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूर्तिकार गणेश कुमार की मूर्ति को मिला अंतरराष्ट्रीय रजत पुरस्कार
विज्ञापन
मूर्तीकार गणेश कुमार शर्मा की इस मूर्ती को मिला अंतरराष्ट्रीय रजत पुरस्कार । - विज्ञप्ति।
- फोटो : KATHUA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हीरानगर। मूर्तिकार गणेश कुमार शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय रजत पुरस्कार जीतकर हीरानगर, प्रदेश और देश का नाम दुनिया में रोशन किया है। इंटरनेशनल अवार्ड आर्ट ग्रुप ऑस्ट्रेलिया की ओर से आयोजित आभासी अंतरराष्ट्रीय कला प्रतियोगिता में गणेश कुमार ने यह कारनामा किया। ग्रुप के संस्थापक एवं अध्यक्ष एड्रिस फ्रेटी ने शुक्रवार को इसकी घोषणा करते हुए गणेश कुमार को बधाई दी।
गणेश कुमार ने बताया कि विश्व प्रसिद्ध मूर्तिकार इमाद इज्जत प्रतियोगिता के निर्णायक थे। दुनिया भर से कुल 345 प्रतिभागियों ने इसमें हिस्सा लिया। स्वर्ण पुरस्कार ऑस्ट्रेलिया के थियोडोरा सस्टाना और कांस्य पुरस्कार रीटा केवोर्कीण को दिया गया। पत्थर और काले कश्मीरी पत्थर से बनी गणेश कुमार की द बर्ड शीर्षक वाली मूर्ति को रजत पुरस्कार मिला है।
गणेश कुमार ने कहा कि वह बेहद खुश हैं कि उन्हें अपने इलाके, प्रदेश और देश का नाम रोशन करने का मौका मिला। हाल ही में अमेरिका के ग्रीन एमराल्ड समूह ने ऑनलाइन कला प्रदर्शनी का आयोजन किया था, जिसमें गणेश कुमार की वूमेन विद ज्वेलरी शीर्षक वाली मूर्ति को डायमंड अवार्ड के लिए चयनित किया गया है। उल्लेखनीय है कि बतौर मूर्तिकार 42 वर्षों से काम कर रहे गणेश कुमार ने कई बार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

मूर्तीकार गणेश कुमार शर्मा। - विज्ञप्ति।- फोटो : KATHUA
विज्ञापन