{"_id":"6136647f8ebc3e608868c0df","slug":"ganesh-chaturthi-kathua-news-jmu243082595","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणेश चतुर्थी के नजदीक आते ही शहर में सजने लगी श्री गणेश प्रतिमाओं की दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणेश चतुर्थी के नजदीक आते ही शहर में सजने लगी श्री गणेश प्रतिमाओं की दुकानें
विज्ञापन
शहर के कॉलेज रोड पर भगवान श्री गणेश की प्रतिमा को सुसज्जित करता कारीगर, संवाद।
- फोटो : KATHUA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। गणेश पूजा नजदीक आते ही शहर में जगह-जगह भगवान गणेश की मूर्तियों की दुकानें सजने लगी हैं।
शहर के कॉलेज रोड पर भगवान श्रीगणेश की कई तरह की प्रतिमा श्रद्धालुओं को अपनी तरफ आकर्षित कर रही हैं। लोग 10 सितंबर को होने वाली गणेश चतुर्थी के लिए लोग प्रतिमाएं खरीद रहे हैं। कोरोना महामारी के बीच बीते वर्ष की तुलना में इस बार दुकानदारों और खरीदारों की संख्या ज्यादा दिख रही है। दुकानदारों ने भी भगवान श्रीगणेश की छोटी से लेकर बड़ी प्रतिमाओं को दुकानों पर सजा दिया है।
अंबाला से बिक्री के लिए गणेश प्रतिमाएं लेकर यहां पहुंचे राजू भाटी ने बताया कि वह पिछले कई सालों से कठुआ में भगवान की मूर्तियां बेचने के लिए आते रहे हैं। पहले तो काफी कम लोग ही इस मूर्तियों को खरीदते थे लेकिन साल दर साल उनके पास मूर्तियां लेने के लिए आने वालों की संख्या में बढोतरी देखी जा रही है। इसी को देखते हुए इस बार वह करीब दो लाख की मूर्तियां लेकर आए हैं। जिसमें डेढ़ सौ से लेकर पच्चीस सौ की कीमत वाली मूर्तियां शामिल हैा।
---------
पर्व से पहले बिक जाएंगी मूर्तियां
दुकानदार राजू का कहना है कि अभी इस मूर्तियों की स्थापना में पांच दिन का समय शेष बचा हुआ है और उनकी दुकान पर आने वाले ग्राहकों के रुझान से लग रहा है कि सभी मूर्तियां इससे पहले ही बिक जाएंगी।