फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Galman Bridge work will be completed by May next year

Kathua News: गलमन पुल का काम अगले साल मई तक पूरा होगा

विज्ञापन
Galman Bridge work will be completed by May next year
दियाला चक-बिलावर सड़क विस्तारीकरण के लिए गलमन में बनाए जा रहे पुल का निर्माण कार्य अगले साल मई में पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

इसके बाद न सिर्फ इस सड़क पर सफर सुगम होगा बल्कि वाहन चालकों को तीखे मोड़ से छुटकारा मिलेगा। छह करोड़ की लागत से बनने वाले 40 मीटर लंबे इस पुल के काम तेजी आई है। पिछले महीने भारी बारिश के कारण काम प्रभावित होने के कारण इस कार्य को पूरा होने में करीब तीन महीने की देरी हुई है।
इससे पहले कार्य को इसी साल पूरा करने का लक्ष्य था। इस पुल का बुनियादी ढांचा लगभग तैयार हो चुका है। 25 किलोमीटर लंबी इस सड़क के विस्तारीकरण में अब मात्र दो पुलों का कार्य बचा है।
विज्ञापन

इसमें एक गलमन तो दूसरा सन्याल शामिल है। इनका काम पूरा होते ही इस सड़क पर भी हाईवे की तरह छोटे बड़े सभी वाहन दौड़ सकेंगे। फिलहाल सन्याल में पुराने पुल की हालत जर्जर होने के कारण बड़े मालवाहकों की आवाजाही पर रोक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गलमन पुल तैयार होने से न सिर्फ यातायात सुविधा बेहतर होगी बल्कि इस रूट पर आने वाले कई तीखे मोड़ों से भी वाहन चालकों को छुटकारा मिलेगा।
इस रूट पर बेहतर यातायात सुविधा होने से पंजाब से घाटी जाने वाले वाहन चालकों के लिए सफर भी कम होगा और यातायात बढ़ने से इस इलाके में रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। पंजाब या कठुआ से इस रूट पर उधमपुर, कटड़ा और कश्मीर घाटी के लिए करीब 35 से 50 किलोमीटर की दूरी कम हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed