फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Fund

घोषित फंड न मिलने से सुविधाओं से वंचित पर्यटक

विज्ञापन
Fund
बिलावर। उपमंडल के पहाड़ी इलाकों की सुंदरता को निहारने के लिए इन दिनों निचले इलाकों से कई पर्यटक मछैडी और अन्य इलाकों में पहुंच रहे हैं। लेकिन, सुविधाओं के अभाव के चलते उन्हें रात के समय वापस अपने घर लौटना पड़ता है।
विज्ञापन

जम्मू से आए एक पर्यटक दिनेश शर्मा ने बताया कि वह दो दिनों से परिवार सहित मछैडी में मौसम का मजा लेने के लिए पहुंचे हैं। लेकिन, रात के समय रहने की व्यवस्था न होने के कारण पर्यटकों को वापस लौटना पड़ता है। हीरानगर के जांडी इलाके से बिलावर पहुंचे युवा अंकित शर्मा ने कहा कि बिलावर के दूरदराज के क्षेत्र सुंदरता में किसी से कम नहीं हैं। लेकिन, कई स्थानों पर रात में रहने की व्यवस्था नहीं है। जिसके चलते पर्यटकों को वापस बिलावर या मछैडी में रात बितानी पड़ती हैं।
विज्ञापन

बिलावर इलाके के दूरदराज क्षेत्रों में पहुंचने वाले पर्यटकों ने पर्यटन विभाग से मांग की है कि इलाके में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए दूरदराज के क्षेत्रों में टूरिस्ट हट बनाए जाएं। जिससे पर्यटकों को इन इलाकों में रात गुजारने के लिए परेशानियों का सामना न करना पड़े। इस संदर्भ में मछैडी पंचायत के सरपंच कर्म उद्दीन ने बताया कि सुआंजा इलाके की एक खूबसूरत सेरगाह है। कई इलाकों से लोग इन दिनों क्षेत्र की सुंदरता को निहारने के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरपंच ने बताया कि बैक टू विलेज कार्यक्रम में सुआंजा में टूरिस्ट हट बनाने के लिए चार लाख रुपये की राशि तय की गई थी। लेकिन, सरकार की ओर से आज तक टूरिस्ट हट बनाने के लिए राशि स्वीकृत नहीं हो पाई। उन्होंने इस संबंध में सरकार से संज्ञान लेने की मांग की है, जिससे पर्यटकों के लिए रहने की व्यवस्था के इंतजाम सुनिश्चित हों और इलाके की सुंदरता निहारने के लिए पहुंचने वाले लोगों को परेशानी न उठानी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed