{"_id":"616afb3d15389c07e159d75f","slug":"free-medicines-distributed-among-people-under-single-campaign-kathua-news-jmu245899181","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकल अभियान के तहत लोगों में बांटी गई निशुल्क दवाईयां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकल अभियान के तहत लोगों में बांटी गई निशुल्क दवाईयां
एकल अभियान के कार्यकर्ताओं की ओर से आयोजित मेडिकल कैंप में दवाएं प्राप्त करते लोग। संवाद
- फोटो : KATHUA
Link Copied
रामकोट। तहसील रामकोट के नगरोटा गूजरू कंधारनु गांव और सलोर गांव में एकल अभियान के तहत आयुष विभाग की ओर से मेडिकल शिविर का आयोजन किया गया। इसमें जरूरतमंद लोगों का मेडिकल चेकअप कर फ्री में आयुर्वेदिक दवाइयां वितरित की गई।
विज्ञापन
शिविर में मुख्य अतिथि के तौर पर भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड संजीव डोकिया, पंकज कुमार बीपीसीएल कंस्ट्रक्शन ऑफिसर श्रीनगर, ईशु कुमार ट्रेनिंग मैनेजर जम्मू, और कृषि विभाग के एईओ संजीव मेहता मौजूद रहे । डॉ इंदु खजूरिया ने लोगों का चेकअप कर फ्री आयुर्वेदिक दवाइयां दी। डॉ इंदु खजूरिया ने बताया कि शिविर में 234 लोगों को फ्री आयुर्वेदिक दवाइयां वितरित की गई। शिविर में ग्राम संगठन के अध्यक्ष महेंद्र सिंह मनकोटिया ने लोगों को आरोग्य और योगा के बारे में जानकारी दी और लोगों को स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित किया और बताया कि इस वर्ष 2021 में आयुष विभाग के साथ मिलकर यह 122 वां शिविर है। इस मौके पर पंचायत की सरपंच सुमन लता, उपाध्यक्ष अंचल बसोली और अरुण गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।