फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Free ayurvedic medicines distributed among people

लोगों में निशुल्क आयुर्वेदिक दवाइयां बांटी

विज्ञापन
Free ayurvedic medicines distributed among people
आयुष के शिविर में लोगों को आयुर्वेदिक दवाइयां देते डॉक्टर। - संवाद। - फोटो : KATHUA
हीरानगर। आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत आयुष की ओर से छन्न अरोड़ियां में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें लोगों को मुफ्त में आयुर्वेदिक दवाइयां भी दी गई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी डॉ अजय टिकू की देखरेख में लगे इस शिविर में डॉ संजीत कुमार ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि कोरोना का खतरा फिर बड़ने लगा है। इसलिए हमें इससे मुकाबले के लिए तैयार रहना होगा। एहतियात बरतकर हमने कोरोना की दो लहरों को टक्कर दी है। आगे भी हमें इनका पूरा पालन करना होगा। तब ही हम नए वैरिएंट को हरा सकते हैं। अपनी और अपने परिवार की रक्षा के लिए मुंह पर मास्क और दो गज की दूरी को कभी न भूलें। अपना खान-पान ऐसा रखें जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत हो। इसके लिए नियमित रूप से आयुर्वेदिक दवाइयों का सेवन करें। इसी दौरान उन्होंने शिविर में आए करीब 320 लोगों को मुफ्त में आयुर्वेदिक दवाइयां भी दी। इस मौके पर मौजूद लोगों ने इस शिविर के लिए विभाग और डॉक्टरों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed