{"_id":"70c511b1d1f98c85787c487c9bde9c1d","slug":"four-suspected-people-arrested-from-maniyari-and-hariyachak-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनियारी, हरियाचक से चार संदिग्ध दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनियारी, हरियाचक से चार संदिग्ध दबोचे
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
भारत पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कड़ी निगरानी के बीच पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप की टीम ने मनियारी और हरियाचक गांवों से चार संदिग्धों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
सूचना मिली थी कि दोनों की लोग स्थानीय नहीं हैं और पिछले कुछ दिनों से संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे हैं। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ करने के बाद दो को छोड़ दिया गया जबकि दो अन्य संदिग्धों की पहचान से मिलान किया जा रहा है।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि मंगलवार रात नौ से दस बजे के बीच मनियारी गांव से दो संदिग्ध लोगों को दबोचा गया। इसके बाद बुधवार की सुबह हरियाचक इलाके से दो अन्य संदिग्ध भी पकड़े गए। चारों से गहन पूछताछ के बाद हरियाचक से पकड़े गए आरोपियों को छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
मनियारी से बीती रात को पकड़े गए संदिग्धों को पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी के सामने भी पेश किया गया। संदिग्धों के परिवार वालों से पुलिस ने फोन पर बात भी की है। दस्तावेजों की जांच के लिए फिलहाल उन्हें हिरासत में ही रखा गया है। मनियारी से हिरासत में लिए गए दो लोगों में से एक उधमपुर और एक गुरदासपुर का रहने वाला बताया जा रहा है।