फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   four people kidnaped

गुज्जर महिला, पति, बेटे और रिश्तेदार का अपहरण

Fri, 08 Jan 2016 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ Updated Fri, 08 Jan 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
four people kidnaped

बुधवार देर रात राजबाग थाना क्षेत्र के अंतर्गत पड़ते गांव जसरोटा से एक ही परिवार के चार सदस्यों को अगवा करने का मामला प्रकाश में आया है। तेजधार हथियारों से लैस तीन नकाबपोशों ने अली मोहम्मद की पत्नी, बेटे और एक रिश्तेदार को अगवा किया। रिश्तेदार किसी तरह से नकाबपोशों के चंगुल से बच निकलने में कामयाब रहा।

विज्ञापन


पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद तीन टीमों का गठन कर पूरे इलाके को खंगाला, लेकिन कुछ भी हाथ नहीं लग पाया है। पुलिस द्वारा अली मोहम्मद के रिश्तेदार बिलावर निवासी निसार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन



अली मोहम्मद के पड़ोसी नवाबदीन ने बताया कि बुधवार रात तीन बजे के लगभग पड़ोसियों के घर में शोर-शराबा सुनकर उनकी पत्नी की नींद खुल गई। उनकी पत्नी ने तीन नकाबपोश लोगों को परिवार के सदस्यों को अगवा करते हुए देखा, जिसके बाद उसने नवाबदीन को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवाबदीन ने बताया कि तुरंत उसने घर से निकलकर पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन तब तक नकाबपोश लोगों को लेकर फरार हो चुके थे। अली मोहम्मद के घर पिछले दिन बिलावर से ठहरने पहुंचे रिश्तेदार निसार को भी नकाबपोश अगवा कर ले गए थे, जो थोड़ी देर बाद जैसे-तैसे जान बचाकर वापस लौट आया।

अली मोहम्मद के पड़ोसियों ने सुबह पुलिस को इसकी सूचना दी,  जिसके बाद राजबाग थाना प्रभारी अजय सिंह जंवाल मौके पर पहुंचे और तीन टीमों का गठन कर गहन तलाशी अभियान चलाया गया।


काफी जांच के बाद भी पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा। अलबत्ता पड़ोसियों के बयान दर्ज करने के साथ पुलिस निसार को पूछताछ के लिए साथ ले गई। इस संदर्भ में पूछे जाने पर राजबाग थाना प्रभारी ने बताया कि अपहरण का मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल निसार से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed