फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Four people including a woman swallowed an unknown poisonous substance, undergoing treatment at GMC

Kathua News: महिला सहित चार ने निगला अज्ञात जहरीला पदार्थ, जीएमसी में उपचाराधीन

Sun, 04 May 2025 01:16 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sun, 04 May 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Four people including a woman swallowed an unknown poisonous substance, undergoing treatment at GMC
कठुआ। पिछले चौबीस घंटों में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला सहित चार लोगों ने जहरीला पदार्थ निगल लिया है। इनको उपचार के लिए जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया है।
विज्ञापन

पहला मामला शनिवार को बिलावर के थकराल इलाके का है। इसमें 26 वर्षीय युवक राजेश कुमार पुत्र बिशन दास ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। परिजनों ने उसे बिलावर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसे जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

दूसरा मामला शुक्रवार देर रात लखनपुर के तरीडवां गांव का है। इसमें 26 वर्षीय युवक अंकुश कुमार पुत्र सुरेश कुमार निवासी तरीड़वां ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। युवक का उपचार जीएमसी कठुआ में चल रहा है। तीसरा मामला शहर के वार्ड 10 का है, जिसमें 25 वर्षीय युवक सबर अली पुत्र हशम दीन निवासी वार्ड 10 कठुआ की जहरीला पदार्थ निगलने से हालत बिगड़ गई। घर के सदस्यों ने उसे उपचार के लिए जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया है। वहीं, अन्य मामला राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे मग्गर खड्ड इलाके का है। यहां 24 वर्षीय महिला शीला पत्नी कपिल केवत निवासी बिहार ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगल लिया। फिलहाल सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed