{"_id":"699559476a31ce21be0a9628","slug":"four-foreign-tourists-injured-in-road-accident-near-lakhanpur-corridor-in-kathua-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"कठुआ में सड़क दुर्घटना: जम्मू-कश्मीर टूर पर आए चार विदेशी पर्यटक घायल, जीएमसी जम्मू रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कठुआ में सड़क दुर्घटना: जम्मू-कश्मीर टूर पर आए चार विदेशी पर्यटक घायल, जीएमसी जम्मू रेफर
Wed, 18 Feb 2026 11:47 AM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ
अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Wed, 18 Feb 2026 11:47 AM IST
सार
कठुआ के लखनपुर कॉरिडोर के पास मेटाडोर दुर्घटनाग्रस्त होने से चार मॉरिशस के पर्यटक और चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति में जीएमसी जम्मू रेफर किया गया है।
विज्ञापन
जीएमसी जम्मू (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कठुआ में लखनपुर कॉरिडोर के पास एक सड़क दुर्घटना में चार विदेशी पर्यटक घायल हो गए। रात करीब 12 बजे यह घटना हुई जब पर्यटकों को ले जा रही मेटाडोर अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
घायलों में चालक समेत कुल पांच लोग शामिल हैं। चार घायल पर्यटक मॉरिशस के हैं और जम्मू-कश्मीर घूमने आए थे। इन पर्यटकों ने पंजाब से गाड़ी बुक की थी, जबकि चालक स्थानीय निवासी है।
विज्ञापन
घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए कठुआ जीएमसी (जनरल मेडिकल कॉलेज) में भर्ती किया गया, जहां उनका इलाज शुरू हुआ। गंभीर स्थिति के चलते सभी को आगे के इलाज के लिए जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन