फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Four Doctor along with Forensic Expert Done Postmortem of Dead Bodies

Kathua News: फोरेंसिक एक्सपर्ट के नेतृत्व में चार डॉक्टरों ने एक घंटे तक की शवों की जांच

विज्ञापन
Four Doctor along with Forensic Expert Done Postmortem of Dead Bodies
शनिवार को बरामद हुए तीनों मृतकों के शव
- पोस्टमार्टम के लिए जम्मू से बुलाए गए फोरेंसिक एक्सपर्ट
विज्ञापन

- शवों के आधे हिस्से से कपड़े गायब, वरुण के शरीर पर थी उल्टी पेंट, खड़े कर रही कई सवाल

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। बिलावर के लोहाई मल्हार के इच्छू के पास झरने में मिले वरुण ठाकुर, योगेश और दर्शन सिंह की मौत की जांच फोरेंसिक एक्सपर्ट से करवाई जा रही है। रविवार को छह घंटे तक पोस्टमार्टम कर प्रक्रिया चली। जिसमें जम्मू से फोरेंसिक एक्सपर्ट के नेतृत्व में चार अन्य डॉक्टरों ने एक एक घंटे तक शवों की गहनता से जांच की है।
दरअसल, क्षेत्र के लोग मामले में आतंकी हाथ होने की आशंका जता रहे हैं। चूंकि इससे पहले 15 फरवरी को बाथरी में भी दो लोगों के शव मिले थे। ऐसे में लोगों में भारी रोष भी है। उधर, बिलावर उपजिला अस्पताल में शनिवार देर रात पहुंचे मृतकों के शवों की पोस्टमार्टम प्रक्रिया रविवार को पूरी की गई। सीएमओ कठुआ डॉ. विजय रैना ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए फोरेंसिक एचओडी की देखरेख में डॉक्टरों का बोर्ड बनाया गया था जिसने जांच के बाद विसरा जांच के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन

उधर, झरने के पास मिले शवों की स्थिति अपने आप में कई सवाल खड़े कर रही है। चूंकि मृतक बाराती थे और शादी सेना के एक जवान की थी ऐसे में लोग इसे आतंकी साजिश मानकर चल रहे हैं। मृतक दूल्हे का सगा भाई, भांजा और जीजा का भाई था। शवों की सामने आई पहली तस्वीरों में वरुण की पैंट उल्टी पहनी दिखाई दे रही है। इसके अलावा दर्शन सिंह के शव से कमीज उतरी हुई थी। योगेश के शव की पैंट भी तस्वीर में उतरी हुई नजर आ रही है। ऐसे में लोग इसे टारगेट किलिंग या आतंकियों की ओर से अगवा कर हत्या किए जाने की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed