फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Floor test

नरेश शर्मा फिलहाल बने रहेंगे कठुआ नगर परिषद के प्रधान

विज्ञापन
Floor test
कठुआ। कठुआ नगर परिषद के 12 विरोधी पार्षदों के लाए अविश्वास प्रस्ताव के बाद खतरे में पड़ी प्रधान की कुर्सी के मामले में प्रधान नरेश शर्मा और उपप्रधान रेखा कुमारी को फिलहाल ट्रिब्यूनल कोर्ट से राहत मिल गई है।
विज्ञापन

वीरवार को इसकी जानकारी देते हुए नरेश शर्मा ने बताया कि करीब दो माह पूर्व उनके विरोधी पार्षद अविश्वास प्रस्ताव लाए थे। जिसके खिलाफ उन्होंने ट्रिब्यूनल कोर्ट में चुनौती दी थी। पहली बार गलत तरीके से लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को विरोधी पार्षदों ने खुद वापस ले लिया था। और फिर दोबारा नगर परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी व उन्हें अविश्वास प्रस्ताव सौंपा गया।
विज्ञापन

चूंकि, म्यूनिसिपल एक्ट 25-ए में एक साल के दौरान एक बार ही अविश्वास प्रस्ताव लाने का प्रावधान है, इसी के आधार पर ट्रिब्यूनल कोर्ट ने उनके दूसरी बार लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को गैर कानूनी बताते हुए रद्द कर दिया है। शर्मा ने कहा कि वह पहले भी प्रधान थे, और अब आगे भी प्रधान बने रहेंगे। उन्होंने सभी पार्षदों को शहर के विकास के लिए उनका सहयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed