फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Flood in Tarnah drain caused havoc in many border areas

Kathua News: तरनाह नाले में बाढ़ ने कई सीमावर्ती इलाकों में मचाई तबाही

Mon, 18 Aug 2025 01:39 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Mon, 18 Aug 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Flood in Tarnah drain caused havoc in many border areas
जोड़ में पहुंचे सेना के डॉक्टर घायलों को प्राथमिक उपचार देते हुएसंवाद
हीरानगर। भारी बारिश के बाद हीरानगर उपमंडल के कई इलाकों में तबाही का मंजर देखने को मिला। तरनाह नाले ने अपना रौद्र रूप दिखाया और नाले के किनारे की जमीनों के साथ रिहायशी इलाकों में भी घरों तक पानी पहुंच गया। सीमावर्ती इलाकों में बाढ़ ने काफी तबाही मचाई। बाढ़ में फंसे करीब 21 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। इनमें भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ के 6 जवान भी शामिल हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बोबिया और लौंडी क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बने सुरक्षा बांध को भी नुकसान पहुंचा है। सीमावर्ती गांव मथुरा चक गांव के कई घरों में पानी घुस गया और अंदर रखा सामान उतराने लगा। घर में रह रहे लोगों को मजबूरन घरों को खाली करना पड़ा।
विज्ञापन

सीमावर्ती क्षेत्र के अलावा कंडी इलाके में भी बारिश ने भारी तबाही मचाई। क्षेत्र के कई गांवों को आपस में जोड़ने वाले संपर्क मार्ग पानी में बहने से संपर्क टूट गया है। दयाला चक बिलावर सड़क पर गलक के नजदीक सड़क धसने के बाद इस रूट को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है। कंडी इलाके के कटली, मंगलूर, सेड, बदोली आदि गांव में बारिश ने कई घरों को नुकसान पहुंचा और सड़क पर खड़े वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। बाढ़ में बिजली के खंबे बहाने से कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप है। इसे बहाल होने में कुछ दिनों का समय लग सकता है। तरनाह नाले में बाढ़ के कारण खेतों में लगी धान की फसल को भी भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर जगह स्थिति भयावह, युद्धस्तर पर काम शुरू

बाढ़ से हुए नुकसान की रिपोर्ट तैयार करने के लिए प्रशासनिक टीम ने युद्ध स्तर पर काम शुरू किया है। एसडीएम फुलेल सिंह ने बताया कि सीमावर्ती इलाके से लेकर कंडी तक उन्होंने हर बाढ़ प्रभावित इलाके का दौरा किया। हर जगह स्थित भययाह थी, लेकिन किसी तरह के जानी नुकसान की कहीं भी कोई सूचना नहीं मिली। उन्होंने बताया कि उपमंडल के प्रशासनिक अधिकारियों को नुकसान की रिपोर्ट तैयार करने और बाढ़ प्रभावित लोगों के संपर्क में रहने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन की ओर से हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

विधायक और अधिकारियों ने मदद का दिया आश्वासन

तरनाह नाले में आई बाढ़ से नुकसान का जायजा लेने के लिए स्थानीय विधायक विजय शर्मा ने मथुरा चक, बोबिया, लौंडी, प्लाई आदि इलाकों का प्रशासनिक अधिकारियों के साथ दौरा किया और लोगों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा लोगों से मिली जानकारी के अनुसार बाढ़ से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। इसके अलावा घरों में पानी भरने और सड़क संपर्क टूटने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed