{"_id":"617a9a9a7551001614748527","slug":"fix-the-lights-installed-in-devasthan-uj-bridge-kathua-news-jmu2467420128","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवस्थान उज पुल में लगाई गई लाइटों को ठीक करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवस्थान उज पुल में लगाई गई लाइटों को ठीक करें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलावर। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन मांडली गांव में हुआ जिसकी अध्यक्षता जिला प्रधान कैप्टन पवन कुमार शर्मा ने की। कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से वरुण देवस्थान उज पुल में लगाई गई लाइटों को जल्द से जल्द ठीक करने की मांग की। इस अवसर पर कैप्टन पवन कुमार शर्मा ने कहा कि कई महीनों से देवस्थान पर लगाई गई लाइटें खराब हैं, जिन्हें आज तक ठीक नहीं किया गया है। कई बार बिलावर प्रशासन को देवस्थान पर खराब हुई लाइटों को ठीक करने के लिए कहा है लेकिन कोई सुनवाई नहीं की जा रही है।
आगे उन्होंने बताया कि देवस्थान पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे भी खराब हैं, वही पार्क में साफ-सफाई की कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है, जिसके चलते वरुण देव स्थान पर पहुंचने वाले लोगों को काफी परेशानियां उठानी पड़ती है। देवस्थान पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बताया कि वर्ष 2004 से देवस्थान बिलावर प्रशासन के अधीन है और देवस्थान पर चढ़ने वाला सारा चढ़ावा सरकारी खजाने में जाता है। इसके बावजूद भी सरकार की ओर से देवस्थान की सुध नहीं ली जा रही है। देवस्थान की तरफ जाने वाली सीढ़ियों की सुरक्षा दीवार भी टूटी हुई है। इससे श्रद्धालुओं के साथ हमेशा हादसा होने की आशंका बनी रहती है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस संबंध में एडीसी बिलावर तहसीलदार रामकोट को कई बार अवगत करवा चुके हैं लेकिन कोई भी समस्या का समाधान करने के लिए गंभीर नहीं है। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बिलावर प्रशासन से देव स्थान की सभी समस्याओं को जल्द संज्ञान लेने की मांग की है। बैठक में कैप्टन पवन जमवाल, कैप्टन तिलक राज, विजय कुमार, नीरज शर्मा ,पुष्पेंद्र सिंह और ताराचंद सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।