{"_id":"612e89748ebc3e59cd6c93dc","slug":"fit-india-movment-kathua-news-jmu242691130","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिट इंडिया मूवमेंट के तहत निकाली फिटनेस रन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिट इंडिया मूवमेंट के तहत निकाली फिटनेस रन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। 29 अगस्त 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शुरू किए फिट इंडिया मूवमेंट के तहत राजकीय डिग्री कॉलेज ने दो किमी की फिटनेस रन का आयोजन किया। इसमें दूसरी जम्मू-कश्मीर गर्ल्स बटालियन की लगभग 100 एनसीसी कैडेटों ने भाग लेकर आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।
डिग्री कॉलेज परिसर से शुरू होने वाली फिटनेस रन को कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. आसाराम शर्मा ने रवाना किया, जो दो किमी के सफर को पूरा कर शहीदी चौक पर संपन्न हुई। इस दौरान दौड़ में शामिल होने वाले प्रतिभागियों ने आम लोगों को अपने जीवन में फिटनेस को महत्व देने के लिए शारीरिक गतिविधियों को बढ़ाने का संदेश दिया।
फिटनेस रन के दौरान कॉलेज की सीनियर फैकल्टी के सदस्य भौतिक विज्ञान विभाग के प्रमुख प्रो. जसविंदर सिंह, कंप्यूटर विज्ञान विभाग के प्रमुख प्रो. अनूप शर्मा और शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रमुख डॉ. जेएस सूदन उपस्थित रहे। इसी क्रम में महिला डिग्री कॉलेज से रैली निकाली गई, जिसे कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. एमएस पठानिया ने अन्य संकाय सदस्यों के साथ रवाना किया।