{"_id":"626855aa1c00dd526e4522c8","slug":"fire-kathua-news-kathua-news-jmu258627449","type":"story","status":"publish","title_hn":"जखबड़ में आठ कनाल खेतों में खड़ी फसल राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जखबड़ में आठ कनाल खेतों में खड़ी फसल राख
विज्ञापन
कठुआ। जखबड़ पंचायत के पलाई गांव में आठ कनाल जमीन में भड़की आग से खड़ी गेहूं की फसल जल गई। किसानों की आंखों के सामने छह माह की मेहनत को आग ने चंद पलों में राख कर दिया। आग पर काबू पाने के लिए लोगों को काफी जद्दोजहद करते रहे। प्रभावित किसानों ने इसके लिए खेत के ऊपर गुजरती बिजली के तारों से निकली चिंगारी को जिम्मेदार बताया है।
प्रभावित किसान शिव कुमार जखबड़ ने बताया कि मंगलवार दोपहर के बाद उसके खेत के ऊपर से गुजरने वाली बिजली के तारों से शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिससे उनकी फसल के साथ आसपास के करीब 15 कनाल क्षेत्र में आग फैल गई। पहले तो उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से खुद आग को काबू करने का प्रयास किया। लेकिन तेजी से फैल रही आग को बुझाया नहीं जा सका। उन्होंने मदद के फायर सर्विस स्टेशन से संपर्क किया। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने वाहन की मदद से आग को काबू कर पाया, लेकिन तब तक आठ कनाल में फसल पूरी तरह से जल गई थी। किसान ने बताया कि इस घटना में उन्हें करीब 50 हजार का नुकसान हुआ है।
स्थानीय लोगों ने घटना के लिए बिजली विभाग को जिम्मेदार ठहराते हुए प्रशासन से नुकसान का मुआवजा देने की मांग उठाई है। लोगों का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्र में बिजली की सप्लाई के लिए विभाग द्वारा लगाई गई तारों की स्थिति इतनी जर्जर है, इससे कभी बड़ा हादसा हो सकता है।