{"_id":"b81df6c1c2a19fbc0fb3b29c5127009f","slug":"fire-in-house-hindi-news-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"लकड़ी का मकान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लकड़ी का मकान जलकर राख
ब्यूूूराे/अमर उजाला, बिलावर
Updated Sun, 07 Feb 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामकोट तहसील के पंचायत हल्का कछीड़ में शनिवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से एक कच्चा मकान जलकर राख हो गया। इस हादसे में कोई जानी नुकसान तो नहीं हुआ, लेकिन घर के भीतर रखा कीमती सामान आग की भेंट चढ़ गया।
विज्ञापन
पीड़ित व्यक्ति विक्रम सिंह पुत्र कुंजलाल ने बताया कि शनिवार की सुबह तकरीबन दस बजे जब वह लोग घर के बाहर काम में लगे हुए थे कि अचानक मकान के भीतर से आग की लपटें उठते देखा। इससे पहले की वह कुछ समझ पाते और आग पर काबू पाने की कोशिश करते आग ने लकड़ी से बने हुए मकान को चंद मिनट में जलाकर राख कर दिया।
विज्ञापन
इस हादसे में घर के भीतर फ्रिज, टीवी, कूलर, फर्नीचर, कपडे़ और खाने पीने का सामान शामिल जल गया। पुलिस ने केस दर्ज कर आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन