{"_id":"827cf896ba7381999256198bfde4fed6","slug":"fines-collected-from-violators-of-the-rules-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियमों का उल्लंघन करने वालों से वसूला जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियमों का उल्लंघन करने वालों से वसूला जुर्माना
बिलावर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2015 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवाली के मद्देनजर प्रशासनिक टीम ने मंगलवार को सब डिवीजन के विभिन्न बाजारों में छापामारी कर नियमों का उल्लंघन करने व घटिया सामग्री बेचने वाले दुकानदारों से चार हजार रुपये जुर्माना वसूला।
विज्ञापन
ॉवहीं टीम ने दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि वह अपने दुकानों पर मूल्य सूची लगा कर रखें और शुद्ध खाद्य सामग्री ही बेचें अन्यथा उनके विरुद्ध कड़ी कार्रर्वाई की जाएगी।
विज्ञापन
तहसीलदार बिलावर विश्वजीत सिंह के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने फिंतर नगर के अलावा कई अन्य बाजारों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने घटिया खाद्य सामग्री को मौका पर ही नष्ट किया जबकि कुछ दुकानदारों से जुर्माना वसूला गया। तहसीलदार रामकोट संदीप दुबे के नेतृत्व में दूसरी टीम ने रामकोट नगर के अलावा नगरोटा गुजरू, छल्लां सहित अन्य नगरों का दौरा कर वहां दुकानों पर औचक छापामारी की।
विज्ञापन
इस दौरान टीम ने घटिया खाद्य सामग्री बेचने, दुकानों पर रेट लिस्ट न लगाने, बिना रेट,वेट और डेट के सामग्री बेचने के दोषी पाए जाने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई करते हुए मौके पर ही चार हजार रुपये जुर्माना वसूल किया गया।
अधिकारियों ने लोगों से कहा कि यदि कोई दुकानदार उपभोक्ता के हितों की अनदेखी करता है तो फौरन उनसे संपर्क करें। ताकि दोषी दुकानदार के विरुद्ध कार्रवाई की जा सके।